महिला ने समझा डिलीवरी वाला, अगले ही सेकंड जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा- देखें VIDEO

Nagpur Police: पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए घटना के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की स्कूटी की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
Nagpur Viral Video
नागपुर का वीडियो वायरल (Image- Screen Capture)
Published on
Updated on

Nagpur Viral Video: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स एक महिला के गले से चेन झपटकर मौके से भागता हुआ दिख रहा है। यह घटना नागपुर के चिंतामण नगर स्थित मनमोहन अपार्टमेंट के पास की बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस आरोपी ने यह घटना की, वह एक डिलीवरी ब्वॉय बनकर घर पहुंचा था।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर सवार होकर महिला के घर के बाहर आता है। फिर वह सामान डिलीवरी करने का बहाना बनाकर महिला को गेट के पास बुलाता है। महिला जैसे ही अपने घर के गेट के पास पहुंचती है, वह पहले उसे फर्जी डिलीवरी बॉक्स देने की कोशिश करता है। महिला जब आगे बढ़कर डिलीवरी बॉक्स लेने लगती है, तभी आरोपी उसके गले से चेन खींचकर फरार हो जाता है।

पुलिस सीसीटीवी की मदद से कर रही है आरोपी की पहचान

स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है। पुलिस स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट की सहायता से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि इस घटना में पीड़ित महिला को चोटें आई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com