- Hindi News »
- Maharashtra »
- Imtiaz Jaleel Warns Nitish Kumar Sanjay Nishad Hijab Row Maharashtra Challenge
पेट से हरामी पैदा होता तब…AIMIM नेता ने नीतीश-निषाद को दी खुली धमकी, कहा- UP में हो, इसलिए बच गए
AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने CM Nitish Kumar के हिजाब कांड विवाद UP के मिनिस्टर Sanjay Nishad पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सख्त लहजे में सबक सिखाने की चेतावनी दी।
- Written By: सौरभ शर्मा

नीतीश और संजय निषाद पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान
Imtiaz Jaleel Statement Hijab Controversy Warn Sanjay Nishad: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला डॉक्टर के हिजाब को उतराने की घटना ने राजनीति रंग पूरी तरह से ले लिया है और इस मसले पर यूपी के मंत्री संजय निषाद के बयानों के बाद अब सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने एक बेहद तीखा और विवादित बयान जारी किया है। उन्होंने हिजाब विवाद पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दोनों नेताओं को खुली चुनौती दे डाली है। जलील ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र आकर दिखाओ।
दरअसल यह पूरा विवाद तब और ज्यादा गरमा गया जब संजय निषाद ने नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने की घटना का बचाव किया। इस पर AIMIM नेता का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे मुस्लिम बच्चियों की बेइज्जती और शर्मनाक हरकत बताया। इम्तियाज जलील ने कहा कि किसी महिला के हिजाब या पहनावे में दखल देना न सिर्फ संविधान के खिलाफ है, बल्कि यह उसकी गरिमा और धार्मिक आजादी का खुला उल्लंघन है। उन्होंने साफ किया कि मुसलमानों की पहचान से खिलवाड़ करने वालों को AIMIM करारा जवाब देना जानती है और वो चुप नहीं बैठेंगे।
जब किसी के पेट से कोई हरामी पैदा होता है तो ऐसे मंत्री निकलते…. हिजाब कांड पर भड़के AIMIM नेता, कहा- यूपी में हो वरना छोड़ते नहीं, आओ महाराष्ट्र बताता हूं। pic.twitter.com/pDxqAZEAld — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) December 18, 2025
हमारे हत्थे चढ़ते तो बताते
इम्तियाज जलील ने बेहद तल्ख लहजे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वो दूसरी जमात के नेता नहीं हैं जहां पर हम अपनी बच्चियों की ऐसी बेइज्जती और ऐसी बातें सुनेंगे। उन्होंने गुस्से में कहा कि ऐसी बेशर्मी और ऐसी शर्मनाक बात हम नहीं सहेंगे। जलील ने अपने बयान में कहा कि जब किसी के पेट से कोई हरामी पैदा होता है तो ऐसे मंत्री निकलकर आते हैं, जिन्हें लग रहा है कि हमारी हुकूमत है तो हम किसी भी मुस्लिम बच्ची का नकाब खींच सकते हैं और कहीं पर भी हाथ डाल सकते हैं। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्र मान तू उत्तर प्रदेश के अंदर है, अगर हमारे हत्थे चढ़ा होता तो हम किसी को नहीं छोड़ते।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें: योगी राज में संविधान पर हमला, कथावाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, चंद्रशेखर बोले- धर्म के आगे सत्ता नतमस्तक
महाराष्ट्र आने की खुली चुनौती
AIMIM के महाराष्ट्र अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इनके बाप को नहीं छोड़ें तो ये क्या चीज हैं, एक हद होती है मेरे भाई। उन्होंने ललकारते हुए कहा कि आओ महाराष्ट्र, बताता हूं। जलील ने स्पष्ट किया कि अगर किसी को लगता है कि मुसलमानों की पहचान और इज्जत से खिलवाड़ किया जा सकता है, तो महाराष्ट्र आकर देख लें। उन्होंने कहा कि यूपी में बैठकर बयानबाजी करना आसान है, लेकिन यहां एआईएमआईएम उन्हें उनकी भाषा में जवाब देना जानती है। बिहार की घटना और उस पर संजय निषाद के समर्थन के बाद दिया गया यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Imtiaz jaleel warns nitish kumar sanjay nishad hijab row maharashtra challenge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PMइजरायल के एयर डिफेंस को हिज्बुल्लाह की चुनौती, इस हथियार के सामने जैमिंग भी होगा फेल!
Apr 30, 2026 | 10:10 PMमध्य प्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Apr 30, 2026 | 10:04 PMबंगाल में महा-परिवर्तन या ममता का चौका? 92% से अधिक बंपर वोटिंग और ग्रहों की चाल दे रही है ये बड़े संकेत!
Apr 30, 2026 | 09:58 PMजबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PMनागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM3 मई या 6 मई को होगा बिहार कैबिनेट विस्तार; बंगाल चुनाव से जुड़ा है खास कनेक्शन, जानें क्या होगा नया फॉर्मूला
Apr 30, 2026 | 09:47 PMवीडियो गैलरी

‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM











