- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Waris Pathan Asks Why India Pakistan Match In Asia Cup
हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया…पाक के खिलाफ मैच क्यों खेलें? वारिस पठान ने सरकार से की ये मांग
Waris Pathan: AIMIM नेता वारिस पठान ने भारत‑पाकिस्तान के एशिया कप मैच का बहिष्कार करने की बात कही। उन्होंने कहा जब हमने पाकिस्तान को ब्लॉक कर दिया है, तो फिर उनसे क्यों मैच खेलें?
- Written By: अर्पित शुक्ला

वारिस पठान (Image- Social Media)
Mumbai News: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि जब हमने पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ दिए हैं और उन्हें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है, तो फिर हम टूर्नामेंट में उनके खिलाफ मैच क्यों खेलें? उन्होंने कहा कि वे मैच का बहिष्कार करते हैं और 14 सितंबर को वह मैच नहीं देखेंगे।
आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से हमारे देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। 26/11 हमले हुए, पहलगाम में बेकसूर लोगों को मारा गया, हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया, यह सब धर्म के आधार पर किया गया। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। भारत से सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विदेश गया और पाकिस्तान की आतंकी सोच को वैश्विक मंचों पर बेनकाब किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऑपरेशन महादेव भी हुआ। ये सारी घटनाएं भारत की आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इसके बाद हम मैच कैसे खेल सकते हैं?
उनके खिलाफ मैच क्यों खेलें?
उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ दिए हैं और उनके कलाकारों के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया है, तो फिर हम टूर्नामेंट में उनके खिलाफ मैच क्यों खेलें? भारत-पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेलना? क्या यह सही है? हम उन बहनों को क्या जवाब देंगे, जिनका सिंदूर उजाड़ा गया? हमारे खिलाड़ी दुश्मन देश के साथ क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं? क्या वे दुश्मन देश के साथ मैदान पर टॉस उड़ाएंगे और एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाएंगे? क्या उनका जमीर गवाही देगा?
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
मुसलमानों के खिलाफ…नासिक TCS केस और बंगाल हिंसा पर वारिस पठान का बड़ा हमला, केंद्र सरकार से की ये अपील
अदालत के फैसले से पहले आतंकी कहना गलत, नासिक TCS केस में निदा खान की गिरफ्तारी पर वारिस पठान का कड़ा रुख
सिर्फ पैसे के लिए यह मैच
उन्होंने आगे कहा, ‘बीसीसीआई सिर्फ पैसे के लिए यह मैच करा रहा है। भारत के 90 प्रतिशत लोगों को ठेस पहुंची है; लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मैं इस मैच का बहिष्कार करूंगा और इसे नहीं देखूंगा।
सरकार से मांग
वारिस पठान ने कहा कि सरकार को सख्त नीति अपनानी चाहिए। अगर हम मैच नहीं खेलेंगे तो कौन सा पहाड़ टूट जाएगा? जब सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं और सोशल मीडिया हैंडल पर पाबंदी लगा दी है, तो टूर्नामेंट क्यों खेलना? सरकार को भारत के लोगों की भावनाओं की परवाह तो होनी चाहिए। पाकिस्तान बार-बार गलती करता है, फिर भी हम उनके साथ खेलते हैं, हम क्या जवाब देंगे उन बहनों को, जिनका सिंदूर उजड़ गया?
यह भी पढ़ें- भारत-पाक क्रिकेट मैच पर अखिलेश यादव की पार्टी ने साफ किया स्टैंड, बोले- पाकिस्तानी से आतंकी…
कांग्रेस पर भी बोला हमला
शिवाजी नगर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर सेंट मैरी के नाम पर रखने पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कर्नाटक में सरकार किसकी है। शिवाजी महाराज, जिनका देश और दुनिया भर में सम्मान था, उनके नाम पर एक स्टेशन का नाम रखा गया था। अगर शिवाजी नगर हटाया जाता है, तो राज्य की जनता देख रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या नाम बदलने से कर्नाटक में विकास हो जाएगा। पीएम मोदी की ओर से संघ प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन पर किए गए पोस्ट पर वारिस पठान ने कहा कि देश देख रहा है कि क्या हो रहा है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Waris pathan asks why india pakistan match in asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














