

LSG vs PBKS 68th Match Highlight IPL 2026: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला खेला गया। करो या मरो के मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पहले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर LSG को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पंजाब को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया। पंजाब को इस लक्ष्य को कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर व 12 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
इस अहम मैच में पंजाब किंग्स की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के जल्द आउट होने के बाद अय्यर ने पहले कप्तानी भरी पारी और अंत में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 76 गेंदों में 140 रनों की अहम साझेदारी की। कप्तान श्रेयस ने 51 गेंदों में 198 के स्ट्राइक रेट के साथ 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके व 5 छक्के शामिल रहे।
श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का भरपूर साथ मिला। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में 7 चौको व 2 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इसके अलावा मुकाबले में प्रियांश आर्या खाता न खोल सके। वहीं, कूपर कोनोली 18 तो सूर्यांश सूर्यांश शेडगे 9 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, आईपीएल 2026 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने 1 विकेट लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मुकाबले में जोश इंग्लिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 44 गेंदों में 9 चौको व 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने आयुष बडोनी के साथ मिलकर 43, कप्तान पंत के साथ 65 और अब्दुल समद के साथ 35 रन की साझेदारी की।
जोश के अलावा LSG के लिए आयुष बडोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौको व 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, कप्तान पंत ने 22 गेंद ने 26 रन की धीमी पारी खेली। अंत में अब्दुल समद ने अपने हाथ खोले। वो 20 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में अपना जलवा नहीं दिखा सके। उन्होंने 3 ओवर में 17 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, उनको एक भी विकेट नहीं मिला। LSG के खिलाफ इस मैच में मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को 1-1 विकेट मिला।