-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Karnataka Gramin Bank Recruitment 2025 For 1425 Posts For Graduates
कर्नाटक ग्रामीण बैंक में 1425 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई
- Written By: प्रीति शर्मा
Karnataka Gramin Bank Recruitement 2025: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। कर्नाटक ग्रामीण बैंक ने 1425 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कर्नाटक ग्रामीण बैंक भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Karnataka Gramin Bank Job: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर आया है। जिसमें कर्नाटक ग्रामीण बैंक के कई पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 37 हजार से 77 हजार तक का वेतन भी मिलेगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के जरिए होगा।
कर्नाटक ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के पद पर 1425 भर्तियां निकाली गई हैं। जिसमें सबसे अधिक ऑफिस्टेंट यानी क्लर्क के लिए भर्ती है। इसके अलावा 500 पद असिस्टेंट मैनेजर और 125 पद मैनेजर के लिए रिक्त हैं। जिस पर आवेदन करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नौकरी पा सकते हैं।
उम्मीदवारों के पास योग्यता
अगर आप कर्नाटक ग्रामीण बैंक में भर्ती देख रहे हैं तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही आपको कन्नड़ भाषा का भी ज्ञान होना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
कर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
पद के लिए आयु सीमा
अगर आप ऑफिस असिस्टेंट पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 28 वर्ष रहेगी। असिस्टेंट मैनेजर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। वहीं, मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को तय नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए है। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसकी भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। जिसमे सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा फिर मेन्स परीक्षा और अंत में इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- केनरा बैंक सिक्योरिटीज में ट्रेनी की भर्ती, इंटरव्यू के जरिए होगा चयन
कितना होगा वेतन
- ऑफिस असिस्टेंट पद- 35000 रुपए से 37000 रुपए
- असिस्टेंट मैनेजर- 75000 रुपए से 77000 रुपए
- मैनेजर- 65000 रुपए से 67000 रुपए
इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग नियमों के तहत अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेगी। बता दें कि परीक्षा में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें कुल 80 प्रश्नों के उत्तर देना होगा जो 80 नंबर के हैं। परीक्षा का समय 45 मिनट है तो ऐसे में उम्मीदवारों को तेजी और सटीकता से उत्तर देना होगा।
Karnataka gramin bank recruitment 2025 for 1425 posts for graduates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMजमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:07 PMप्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Aug 05, 2026 | 06:58 PMIndian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














