'नितेश राणे को पागलखाने भेजो...', ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO

Waris Pathan On Nitesh Rane: मंत्री नितेश राणे के विवादित बयान पर वारिस पठान ने पलटवार किया है। पठान ने मुख्यमंत्री से राणे को तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त करने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Waris Pathan Slams Nitesh Rane: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM के बारे में एक विवादित बयान दिया था। इसको लेकर AIMIM के नेता वारिस पठान ने नितेश राणे पर तीखा हमला बोला है। नितेश राणे ने ओवैसी और AIMIM को आतंकवादी करार दिया था, जिसके बाद वारिस पठान ने सवाल उठाया कि इस तरह के दावे करने वाले वह होते कौन हैं। नितेश राणे पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए वारिस पठान ने कहा कि इस तरह के बयान देने वाले वह होते कौन हैं? हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि उन्हें तुरंत उनके मंत्री पद से हटा दिया जाए। यह व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने के लायक नहीं है, क्योंकि वह पांच बार के सांसद और उनकी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com