Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा

How To Make Vitamin C Serum: विटामिन सी सीरम से चेहरे पर चमक और निखार बढ़ता है। बाजार में विटामिन सी सीरम बहुत महंगा और बजट से बाहर हो जाते हैं। आइए जानते हैं घर पर विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका।
Make vitamin C Serum at home with just 5 ingredients
विटामिन सी सीरम (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Homemade Vitamin C Serum: ग्लोइंग स्किन की चाह किसे नहीं होती है। त्वचा की देखभाल के लिए इन दिनों विटामिन सी सिरम सबसे ज्यादा पॉपुलर है। विटामिन सी सीरम त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। यह स्किन को अंदर से रिपेयर करने के साथ-साथ चेहरे की डलनेस, पिग्मेंटेशन और टैनिंग को भी कम करने में मदद करता है।

विटामिन सी सीरम झुर्रियां, काले धब्बे और अनइवन टोन को भी दूर करने में कारगर है। ये फ्री रेडिकल से लड़ता है। कई बार ये केमिकल से भरे भी हो सकते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही विटामिन सी सीरम काफी महंगे आते हैं। ऐसे में अच्छा ऑप्शन है कि आप इसे घर पर ही बना लें। इस होम मेड सीरम की खास बात यह है कि ये केवल पांच इंग्रेडिएंट्स से बन जाते हैं और वो भी बिना किसी केमिकल के।

विटामिन सी बनाने के लिए सामग्री

  • एलोवेरा जेल
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • ग्लिसरीन
  • विटामिन सी कैप्सूल
  • गुलाब जल

विटामिन सी सीरम बनाने की विधि

  • सीरम बनाने के लिए एक कटोरी ले लीजिए, इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इसे तब तक मिक्स करें, जब तक सारी गांठें खुलकर एक क्रीम जैसी कंसिस्टेटंसी न हो जाएं।
  • सभी चीजों को पूरी तरह से मिक्स करने के बाद विटामिन सी की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और इस पाउडर को कटोरी में मौजूद इंग्रेडिएंट्स के साथ मिक्स करें।
  • अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल को काटकर उसके जेल को मिश्रण में डालें, इसके बाद ग्लिसरीन डालकर मिक्स करें।
  • एक बार सभी सामग्री घुल जाने के बाद सिरम को एक साफ कंटेनर में ट्रांसफर कर लीजिए।
  • इस मिक्सचर को 5 से 6 घंटे के लिए रेफ्रिजरेट करें, इसके बाद आपका सिरम इस्तेमाल के लिए तैयार है।

इस्तेमाल का तरीका

इसे रात में लगाने से यह स्किन पर अच्छी तरह काम करता है। रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। अब 2 से 3 बूंद सीरम लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे पूरी रात लगा रहने दें और सुबह उठकर चेहरा धो लें।

विटामिन सी सीरम के फायदे

  • विटामिन सी का काम कोलेजिन निर्माण करना होता है। उम्र बढ़ने पर त्वचा में कोलेजिन प्रोडक्शन कम होने लगता है, इससे त्वचा अपनी लोच खोने लगता है। चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती है। ऐसे में विटामिन सी सिरम एक नेचुरल कोलेजिन बूस्टर की तरह काम करता है और त्वचा में कसावट लाता है।
  • यह सीरम पिगमेंटेशन में भी प्रभावकारी है। विटामिन सी हमारे शरीर में मेलानिन को कम करता है, जिससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे व अन इवन स्किन टोन की समस्या कम होती है।
  • विटामिन सी सीरम ये डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करता है। विटामिन सी की केलेजिन बूस्टिंग क्षमता आंखों के नीचे की त्वचा को मोटा करती है। इससे डार्क सर्कल्स कम होते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com