-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Samajwadi Party Leader Abu Azmi On India Pakistan Match In Asia Cup
भारत-पाक क्रिकेट मैच पर अखिलेश यादव की पार्टी ने साफ किया स्टैंड, बोले- पाकिस्तानी से आतंकी…
- Written By: अर्पित शुक्ला
Abu Azmi: अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि पाकिस्तानी से आतंकी आते हैं, मैच कैसे हो सकता है। संजय राउत का मैं समर्थन करता हूं।

अबू आजमी (Image- Social Media)
Mumbai News: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच होना है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार हो रहे भारत-पाकिस्तान मैच का देश में भारी विरोध हो रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने मैच को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के साथ खेलना बेशर्मी है।
अबू आजमी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के बीच मैच फिक्सिंग चल रही है। आतंकी घटना में 26 निर्दोष मारे गए थे तो लोगों ने कार्रवाई की मांग की। सरकार ने युद्धविराम की घोषणा की। अब भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा है। इसे देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।”
दोनों देशों के बीच शांति के पक्षधर
उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से वे दोनों देशों के बीच शांति के पक्षधर हैं, लेकिन पाकिस्तान की लगातार आतंकी गतिविधियों के कारण इस तरह के खेल आयोजन स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। मौजूदा परिस्थिति में भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने आईएएनएस से कहा, “हम पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का समर्थन नहीं करते। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे, के जख्म अभी भी ताजा हैं। इस घटना से हमारी बेटियों और परिवारों को बहुत तकलीफ हुई। हम जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्रिकेट मैच का बैठकर कैसे स्वागत कर सकते हैं? मैच दोस्तों के लिए होते हैं, दुश्मनों के लिए नहीं। पाकिस्तान के साथ मैच खेलना बेशर्मी से कम नहीं है।”
यह भी पढ़ें- नेपाल में Gen-Z की आग के पीछे किसका हाथ? महाराष्ट्र के मंत्री का बड़ा दावा, इस मुल्क का लिया नाम
बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में होगा मुकाबला
खेल मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने दोहराया है कि भारत पाकिस्तान की मेजबानी नहीं करेगा या द्विपक्षीय मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा, लेकिन भारतीय एथलीट और टीमें उन बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग ले सकती हैं, जिनमें पाकिस्तान भी भागीदार है। इससे सितंबर में होने वाले आगामी पुरुष एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले महिला वनडे विश्व कप में भारत के खेलने का रास्ता साफ हो गया है। -एजेंसी इनपुट के साथ
Samajwadi party leader abu azmi on india pakistan match in asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
Jul 27, 2026 | 10:57 AMJana Nayagan Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा! ‘जन नायकन’ ने 4 दिनों में कमाई से रचा नया रिकॉर्ड
Jul 27, 2026 | 10:57 AM24 FIR, 258 जेल पहुंचे… पटना में उपद्रवियों पर बड़ा स्ट्राइक, 6000 दंगाईयों की तलाश में जुटी पुलिस!
Jul 27, 2026 | 10:55 AMCJP प्रदर्शन में हुआ था पैलेट गन का इस्तेमाल, RAF जवान के गोलियों से 5 लोग शिकार; जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jul 27, 2026 | 10:48 AMकागजों तक सीमित मनपा की कार्रवाई: संभाजीनगर में 80 खतरनाक इमारतों को सिर्फ नोटिस, मानसून में बड़े हादसे का डर
Jul 27, 2026 | 10:42 AMPHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














