- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Supreme Court Decision On Shiv Sena Symbol Dispute Postponed
शिवसेना सिंबल विवाद पर फिर क्यों टला फैसला? जानें अब कब होगी सुनवाई
- Written By: प्रिया जैस
Supreme Court hearing on election symbol: उद्धव ठाकरे की शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह विवाद पर फैसला एक बार फिर टल गया है। इस बार राष्ट्रपति के मामले के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

शिवसेना सिंबल पर फैसला टला (फाइल फोटो)
Supreme Court hearing on election symbol: शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह विवाद पर 20 अगस्त को अंतिम फैसला सुनाना था। लेकिन मामला एक बार फिर से टल गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और राज्यपाल के बीच के विवाद में राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट की सलाह मांगी है। इसका जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक संवैधानिक पीठ का गठन किया है।
यह संविधान पीठ 19 अगस्त से राष्ट्रपति द्वारा मांगी गई सलाह पर सुनवाई शुरू करेगी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी इस संविधान पीठ का हिस्सा होंगे। इसलिए, शिवसेना विवाद पर फैसला कुछ और दिनों के लिए टलने की संभावना है। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम पर अंतिम फैसला न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ के समक्ष लिया जाना है। जस्टिस सूर्यकांत नई संविधान पीठ के सदस्य हैं। संविधान पीठ 19 अगस्त से 10 सितंबर तक सुनवाई करेगी।
15 सितंबर के बाद आएगा फैसला
इसलिए शिवसेना की सुनवाई स्थगित कर दी गई है और शिवसेना मामले पर जल्द ही कोई फैसला आने की संभावना कम ही है। अब संभावना यही है कि शिवसेना के चुनाव चिन्ह और नाम विवाद का फैसला 15 सितंबर के बाद आए। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 सितंबर के बाद अंतिम तारीख तय हो सकती है या फिर अक्टूबर में ही मामला पीठ के सामने आएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Supreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल; 15 लाख का ऑफर?
नागपुर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस शांत, बीजेपी ‘वेट एंड वॉच’ मोड में; निर्विरोध चुनाव की चर्चा तेज
यहां भी पढ़ें – फिर दिल्ली पहुंचे शिंदे, शाह से करेंगे मुलाकात! राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
ठाकरे गुट ने की थी जल्द सुनवाई की मांग
कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने सुप्रीम कोर्ट से पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी। तब जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि इस मामले को दो साल हो गए हैं, इसलिए हम इस मामले पर स्थाई फैसला सुनाएंगे और जल्द से जल्द इस मामले को खत्म करेंगे। उसके बाद 20 अगस्त की तारीख भी तय कर दी थी। लेकिन संविधान पीठ की सुनवाई के कारण यूबीटी का इंतजार लंबा हो सकता है। ऐसे में अंतिम फैसला आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले आने की संभावना धूमिल हो सकती है।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द ही होने है। ऐसे में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी की पूरी कोशिश करेगी कि पार्टी सिंबल को लेकर फैसला उद्धव गुट के पक्ष में आए ताकि निकाय चुनाव में उन्हें नुकसान न हो।
Supreme court decision on shiv sena symbol dispute postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में Detect, Delete, Deport नीति का असर, घुसपैठियों में दहशत, BSF चौकी पर खुद सरेंडर कर रहे बांग्लादेशी
May 27, 2026 | 08:50 AM‘गहराई से विचार, सटीक फैसले और सफलता’, शिवराज सिंह चौहान ने 3 शब्दों में बताई पीएम मोदी की कार्यशैली
May 27, 2026 | 08:46 AMYavatmal Murder Case: गौवंश तस्करों का पीछा करने पर हुई हत्या, उमरखेड़ पुलिस ने 48 घंटे में दबोचे 6 आरोपी
May 27, 2026 | 08:36 AMघुसपैठिए दामाद नहीं जिनको बिठाकर खिलाएं, जल्दी भागो…, सुवेंदु अधिकारी की वार्निंग के बाद बॉर्डर पर हलचल तेज
May 27, 2026 | 08:33 AMIran Warning: अमेरिका महान शैतान और इजरायल प्रशिक्षित जानवर, ईरान के सुप्रीम लीडर की कड़ी चेतावनी
May 27, 2026 | 08:26 AMTMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून
May 27, 2026 | 08:25 AMमानसून में नहीं थमेगी मुंबई की रफ्तार, पश्चिम रेलवे की हाईटेक तैयारी पूरी; लोकल ट्रेनों के लिए बना खास प्लान
May 27, 2026 | 08:24 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














