-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Congress Strategy Win Vidarbha Local Body Elections Harshwardhan Sapkal
विदर्भ को साधने की रणनीति बना रही कांग्रेस, निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार
- Written By: प्रिया जैस
Local body elections: स्थानीय निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस ने वापसी करने का पूरा प्लान बना लिया है। कांग्रेस ने निकाय चुनाव में विदर्भ पर अपना प्रभुत्व जमाने के लिए रणनीति भी तैयार कर ली है।

हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: लोकसभा चुनाव में मिली उल्लेखनीय सफलता के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य भर में करारा झटका लगा था। पार्टी के अनेक दिग्गज चुनाव हार गए थे। अब जब स्थानीय निकाय चुनाव सिर पर है तो पार्टी हर बार संकट में साथ देने वाले विदर्भ को साधने की रणनीति पर कार्य कर रही है। वह नागपुर सहित विदर्भ के अधिक से अधिक स्थानीय निकाय संस्थाओं में जोरदार वापसी के लिए सभी तरह के समीकरणों पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।
भीतरखाने की मानें तो बीते चुनाव में हारने वाले किसी भी उम्मीदवार को इस बार रिपीट नहीं किया जाएगा। नये, उत्साहित, सक्रिय युवा चेहरे अधिक नजर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने अपनी नियुक्ति के बाद से सारे जिलों का दौरा कर संगठन के विस्तार व पुनर्रचना पर कार्य करना शुरू किया है। नागपुर में शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे मनपा में वापसी को अपना टारगेट बनाकर कार्य कर रहे हैं।
ओबीसी पर सभी मेहरबान
ओबीसी आरक्षण मुद्दे को लेकर स्थानीय निकाय चुनाव लंबे अरसे से लटके हुए थे। अब जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चुनाव कराने की तैयारी शुरू है तो सभी मुख्य पार्टियों ने ओबीसी को सर्वाधिक अहम घटक मानते हुए नीति तय करना शुरू कर दिया है। भले ही ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण है लेकिन कांग्रेस मनपा, जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायत आदि चुनावों में 40 फीसदी ओबीसी उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी कर रही है, वह भी खासकर संपूर्ण विदर्भ में।
सम्बंधित ख़बरें
अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा, प्रयागराज में छात्र की बात सुन राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
इसी रणनीति के चलते वह कार्यकारिणी पुनर्रचना में अधिक से अधिक ओबासी कार्यकर्ताओं को पद देने की तैयारी में है। वहीं भाजपा, एनसीपी, शिवसेना आदि पार्टियों में ओबीसी वोट को अपने पाले में करने की नीति तय की जा रही है। भाजपा की ओर गए दलित वोटों को वापस अपने पाले में लाने के लिए भी कांग्रेस प्रयास कर रही है।
छोटी पार्टियों पर पैनी नजर
मैदान में इस बार आम आदमी पार्टी, विदर्भ राज्य पार्टी, एमआईएम और रिपब्लिकन पार्टियों व संगठनों की युति कमर कसकर मैदान में उतरने वाली है। छोटी पार्टियों का गठबंधन भी तैयार होने की संभावना है। कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर भाजपा के प्रति लोगों की भारी नाराजगी है। ये नाराज वोट उसकी ओर आ सकते हैं।
अगर नहीं भी आए तो छोटी पार्टियों या फिर नोटा की ओर जाएंगे। मतलब भाजपा के वोट में सेंध लगेगी जिसका लाभ उसे हो सकता है। कांग्रेस भाजपा शासन के भ्रष्टाचारों को उजागर करने, अनियोजित विकास से शहरी व्यवस्था की हुई बर्बादी, मूलभूत सुविधाओं को चुनावी मुद्दा बनाने की बात पहले ही कह चुकी है। नागपुर सहित विदर्भ भर में उसकी यही रणनीति समझी जा रही है।
यह भी पढ़ें – ‘विष्णु के 11वें अवतार मोदी’, पुरोहित ने बताया भगवान, कहा- 3 महीने से ट्रंप…
सोशल मीडिया युद्ध में भी आक्रामकता
कांग्रेस का आरोप रहा है कि भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत प्रचार कर लोगों को भ्रमित करती है। इसके लिए वह करोड़ों रुपये खर्च करती है। स्थानीय निकाय चुनावों में वैसे तो स्थानीय मुद्दों पर चुनाव केन्द्रित होता है, कांग्रेस इस बार सोशल मीडिया युद्ध में भी पूरी आक्रामकता के साथ उतरने की प्लानिंग कर रही है। भाजपा या महायुति के झूठे प्रचारों का पोल खोलते हुए जनता तक वस्तुस्थिति पहुंचाने का कार्य वह सोशल मीडिया के जरिये करने वाली है। जानकारी के अनुसार मीडिया सेल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आलानेता मार्गदर्शन करने वाले हैं।
Congress strategy win vidarbha local body elections harshwardhan sapkal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














