फिर दिल्ली पहुंचे शिंदे, शाह से करेंगे मुलाकात! राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Eknath Shinde in Delhi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर दिल्ली की ओर चल दिए है। एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर फिर से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
Eknath Shinde in Delhi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर दिल्ली की ओर चल दिए है। एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे को लेकर फिर से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।
एकनाथ शिंदे और अमित शाह (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Eknath Shinde in Delhi: शिवसेना के मंत्रियों और विवादों के कारण महायुति में बढ़े तनाव के बीच उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को अचानक दिल्ली पहुंच गए। इसकी एक वजह ये है कि महाराष्ट्र की महायुति कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच शिंदे की शिवसेना के कैबिनेट मंत्री उदय सामंत दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए थे।

बुधवार को दिल्ली से लौटने के दौरान सामंत एयरपोर्ट पर पत्रकारों को संबोधित करने की तैयारी कर रहे थे तभी डीसीएम शिंदे दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वहां शिंदे ने सामंत से चर्चा की और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लगभग एक महीने में शिंदे के दोबारा दिल्ली का दौरान करने की वजह से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है।

संकट में मंत्रिमंडल

दिल्ली में देर रात शिंदे की केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान महायुति सरकार के कई मंत्रियों एवं विधायकों के विवाद सामने आए। शिंदे की शिवसेना के कोटे से मंत्री बने संजय शिरसाट के बेडरूम में नोटों से भरे बैग के साथ वीडियो वायरल हुआ था तो वहीं गृह राज्यमंत्री योगेश कदम पर अवैध रेत खनन और अपनी मां के नाम पर डांस बार चलाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की हवा तेज

इसी तरह मंत्री संजय राठौड़ पर ट्रांसफर मामलों को लेकर और दादाजी भूसे पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं एकनाथ शिंदे की ही पार्टी के विधायक संजय गायकवाड ने मंत्रालय के पास स्थित विधायक निवास की कैंटीन के कर्मचारी को पीट दिया था।

इन तमाम विवादों से महायुति सरकार खासकर बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की काफी किरकिरी हुई है। नतीजतन मंत्रिमंडल में फेरबदल की हवा चलने लगी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अचानक दिल्ली का दौरे को इन्हीं विवादों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीजेपी में बढ़ा शिंदे गुट का विरोध

मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में भले ही विवादित मंत्रियों को चेतावनी देकर बख्श दिया गया है लेकिन बीजेपी में शिंदे के नेताओं और मंत्रियों के विवादों के कारण नाराजगी चरम पर पहुंच गई है। इसी पृष्ठभूमि में शिंदे, शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि शाम 7 बजे राज्यसभा में अमित शाह के संबोधन के बाद शिंदे की उनसे मुलाकात हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com