TMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून

TMC MPs Switch To BJP: पश्चिम बंगाल में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के 20 सांसदों को जल्द ही पाला बदलने की खबरों ने राज्य में उथल-पुथल मचा दिया है।
west bengal politics20 tmc mps can join bjp anti defection law
ममता बनर्जी और सौमित्र खान (कंसेप्ट फोटो IANS)
Published on
Updated on

TMC vs BJP West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दल बदल करने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग 20 सांसद भाजपा के संपर्क में आए है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर वे पार्टी बदल सकते है।

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने अभिषेक बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "मैं इस पापी अभिषेक से यह कहूंगा, जिस तरह 2021 और 2024 में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों को गिराया गया, ठीक उसी तरह तुम्हारा घर भी गिराया जाना चाहिए।"

भाजपा में 20 सांसद शामिल होने को तैयार

बांकुरा में टीएमसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की दावे पर, BJP सांसद सौमित्र खान ने कहा, "20 सांसद, अगर केंद्रीय भाजपा और राज्य नेतृत्व में सुवेंदु बाबू और समिक दा दरवाजा खोल दें, तो 20 सांसद आने के लिए तैयार हैं।"

इस बयान पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है। टीएमसी ने इन दावों को झूठा और निराधार बताया। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इस बयान के दावों का खंडन करते हुए कहा कि यह फर्जी और झूठी जानकारी है। उन्होंने सौमित्र खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जानबूझकर इस तरह के बयान दे रहे है और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे है।

दल-बदल विरोधी कानून

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, किसी पार्टी के सांसद दल-बदल विरोधी कानून से तभी बच सकते हैं, जब उनमें से दो-तिहाई एक साथ दूसरी पार्टी में शामिल हों। यह देखते हुए कि लोकसभा में टीएमसी के 29 सांसद हैं, लगभग 19 से 20 सांसदों का एक साथ जाना ही कानूनी रूप से संभव माना जाता है - एक आधार जिस पर यह पूरा दावा टिका है।

सूत्रों की माने तो टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज है। इनमें सबसे ज्यादा राज्यसभा सांसदों की संख्या है। तो कुछ लोकसभा सांसद भी पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। बता दें, कि वर्तमान में राज्यसभा में टीएमसी के 13 सदस्य है। तो वहीं, लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सदस्य हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com