नागपुर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस शांत, बीजेपी 'वेट एंड वॉच' मोड में; निर्विरोध चुनाव की चर्चा तेज

Nagpur MLC Election:नागपुर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। अब पार्टी खुद उम्मीदवार तय करेगी, जबकि बीजेपी 28 मई के बाद नाम घोषित कर सकती है।
Congress Remains Quiet in Nagpur Legislative Council Election; BJP in 'Wait and Watch' Mode; Speculation of Uncontested Election Intensifies.
विधान परिषद चुनाव, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Politics Election Candidate: नागपुर विधान परिषद के नागपुर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई है। कांग्रेस ने 25 मई तक चुनाव लड़ने के इच्छुकों से आवेदन मंगाए थे लेकिन कोई 'रिस्पॉन्स' नहीं मिला। अब पार्टी किसे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारना है इसका निर्णय लेगी।

वहीं बीजेपी ने इच्छुकों को वेट एंड वाँच की सलाह की दी है। पार्टी द्वारा 28 मई के बाद ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जाने की संभावना है। कांग्रेस में किसी के भी सामने नहीं आने से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे निर्विरोध चुनाव के प्रयासों को बल मिलने की चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे निर्विरोध चुनाव की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आवेदन मंगाना चुनाव प्रक्रिया का हिस्स्सा है। 1 जून अंतिम तारीख है और उससे पहले उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी।

धैर्य रखने की सलाह

विधान परिषद के लिए भाजपा की सूची 28 या 29 तारीख को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने टिकट के प्रबल दावेदारों को धैर्य रखने की सलाह दी है। नागपुर सीट से उम्मीदवार जिले का ही होगा लेकिन वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली सीट से अरुण लखानी और भंडारा-गोंदिया सीट से विक्की कुकरेजा के नामों की चचर्चा होने से तीनों उम्मीदवार एक ही शहर नागपुर के हो सकते हैं। इससे पार्टी नेतृत्व के सामने असमंजस की स्थिति बनने की बात कही जा रही है।

शिवानी वडेट्टीवार के सामने उम्र की समस्या

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीधार की पुत्री और युवक कांग्रेस की नेता शिवानी वडेट्टीवार के सामने उम्र की बाधा आ गई है। उनका हाल ही में विवाह हुआ है।

विधान परिषद चुनाव लड़ने के लिए 30 वर्ष की आयु पूर्ण होना आवश्यक है लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी उम्र अभी कम है, ऐसे में कांग्रेस को अब दूसरे विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि पहले गठबंधन काल में प्रवीण बरडे के नाम की घोषणा शिवरीना ने की थी लेकिन कम उम्र होने के कारण ये नामांकन दाखिल नहीं कर पाए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com