-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ram Kadam Lalu Bihar Election Ndabihar Justice Gavai Attack
‘नहीं टिकेगा लालू का अहंकार’, राम कदम ने RJD प्रमुख पर किया पलटवार, बोले- बिहार में…
- Written By: आकाश मसने
Bihar Election: भाजपा नेता राम कदम ने लालू यादव के बिहार चुनाव पोस्ट पर पलटवार किया। उन्होंने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया। साथ ही ममता बनर्जी पर तंज कसा।

राम कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ram Kadam On Lalu Prasad Yadav: महाराष्ट्र से भाजपा नेता राम कदम ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार किया है। लालू ने बिहार चुनाव की तारीखों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था कि “छह और ग्यारह एनडीए नौ दो ग्यारह।”
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राम कदम ने कहा कि लालू का अहंकार लंबा नहीं टिकेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए बिहार में सरकार बनाएगा।
लालू ने बिहार में जंगलराज काे पनपने दिया
भाजपा नेता राम कदम ने मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वर्षों तक लालू यादव और उनके सहयोगियों ने बिहार को पिछड़ा रखा और “जंगलराज” को पनपने दिया। उनके शासनकाल में सड़कें नहीं बनीं, न ही लोकतंत्र के सबसे निचले स्तर पर बैठे लोगों को कोई मदद मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू और उनके सहयोगी केवल अपने स्वार्थ के पीछे पड़े रहे, चाहे वह चारा घोटाला हो या अन्य क्षेत्रों में अपनी जेबें भरना।
सम्बंधित ख़बरें
आंगनवाड़ियों के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारने का अभियान शुरू, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली जिम्मेदारी
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
लालू को ट्वीट को बताया अहंकार
राम कदम ने लालू के ट्वीट को अहंकार की अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि यह कोई सामान्य ट्वीट नहीं है, बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि त्रेता युग में रावण का अहंकार नहीं टिक सका, द्वापर युग में दुर्योधन का अहंकार भी नहीं बचा और लालू यादव का अहंकार भी टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दोहराया कि एनडीए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाएगी।
ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में हाल की प्राकृतिक आपदा पर प्रधानमंत्री के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया को लेकर भी राम कदम ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि ममता के बयानों में हमेशा हताशा झलकती है और यह स्वीकार करना चाहिए कि प्रधानमंत्री किसी भी आपदा पर चिंता जताएं, तो इसमें समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या ममता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद करती हैं?
यह भी पढ़ें:- CJI गवई पर हमले में गृह जिले में हो रहा जमकर विरोध, अमरावतीवासी बोले- ये बर्दाश्त नहीं…
बिहार में एनडीए की संभावित वापसी पर विपक्ष द्वारा सर्वेक्षण को फर्जी बताने के आरोप पर राम कदम ने कहा कि विपक्ष का पैटर्न हमेशा समान है: उनके पक्ष में परिणाम आए तो सभी संस्थान मान्य हैं, पर उनके खिलाफ गए तो न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं।
जस्टिस भूषण आर. गवई पर हुए हमले पर भाजपा नेता ने इसे दुखद और निंदनीय करार देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं संविधान और लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं, और शिवसेना (यूबीटी) द्वारा इसे राजनीति का मुद्दा बनाना चिंताजनक है।
Ram kadam lalu bihar election ndabihar justice gavai attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बुआई संकट के बीच नागपुर के किसानों को बड़ी राहत! ‘पीएम किसान’ की 23वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे 35 करोड़
Jun 21, 2026 | 01:13 PMसीएम ग्रिड योजना में लापरवाही पर फूटा नगर आयुक्त का गुस्सा, लगया 3 लाख का जुर्माना; वेंडरों पर भी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 01:10 PMRide Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
Jun 21, 2026 | 01:09 PMछतरपुर में दलित दूल्हे की घोड़ी चढ़ने पर विवाद, विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली राछ; जानें पूरा मामला
Jun 21, 2026 | 01:04 PMवर्धा में कॉलेजों को नहीं मिल रहे छात्र, प्रवेश प्रक्रिया की सुस्त रफ्तार से बढ़ी चिंता
Jun 21, 2026 | 12:59 PM‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
Jun 21, 2026 | 12:56 PMUP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र
Jun 21, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














