-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Chandrapur Illegal Moneylender Case Loan Harassment Farmer
चंद्रपुर में साहूकारों की हैवानियत: किडनी कांड के बाद एक एक और किसान बना शिकार
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur Crime News: चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी में अवैध साहूकारी मामले में गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण उरकुड़े पर एक और केस दर्ज हुआ है। पीड़ित से मोटी रकम वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Illegal Moneylender Case: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चंद्रपुर जिले में साहूकारों के अमानवीय अत्याचार के चलते एक किसान को मात्र 1 लाख रुपये के कर्ज के बदले अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। साहूकारों ने धोखे से किसान को विदेश भेजकर उसका अंग निकलवाया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
इसी कड़ी में चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी में अवैध साहूकारी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक आरोपी के खिलाफ अब एक और गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और प्रशासन की अपील के बाद तहसील के सोनेगांव निवासी पीड़ित राजकुमार दादाजी बावने (उम्र 32 वर्ष) ने सामने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साहूकार लक्ष्मण पुंडलिक उरकुडे के खिलाफ नया अपराध दर्ज किया गया है।
क्या है मामला?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित राजकुमार ने वर्ष 2022-23 में सिटीग्रुप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से मछली फार्म, बकरी फार्म, लोन प्रोसेसिंग और बैंक खरीद से जुड़े काम शुरू किए थे। कंपनी में गड़बड़ी के कारण निवेशकों का पैसा लौटाने का दबाव राजकुमार पर आ गया। इसी वजह से उसने फरवरी 2024 में ब्रह्मपुरी के साहूकार लक्ष्मण उरकुडे से 12 प्रतिशत ब्याज पर 4 लाख रुपये उधार लिए।
सम्बंधित ख़बरें
एक प्रेम ऐसा भी… पत्नी मौत का सदमा नहीं सह सका पति, दो दिन में उजड़ गया चंद्रपुर का येरकाडे परिवार
चंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
80 के दशक से उठ रही ब्रह्मपुरी को जिला बनाने की मांग, चंद्रपुर से 125 किमी की दूरी के कारण बढ़ा असंतोष
धान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जान से मारने की दी धमकी
इसके बाद आरोपी साहूकार ने मूलधन और ब्याज की रकम लौटाने के लिए लगातार दबाव बनाना शुरू किया। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने सुनार, मुथुट मनी फाइनेंस, रिश्तेदारों और घरेलू ऋण के जरिए कुल 31 लाख 42 हजार 600 रुपये जुटाकर आरोपी को दे दिए। इसके बावजूद साहूकार ने अब भी 40 लाख रुपये बकाया होने का दावा करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
जान के डर से पीड़ित राजकुमार 7 दिसंबर को घर से फरार हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत भी परिजनों ने दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद परिवार की चिंता के चलते वह स्वयं घर लौट आया। शिकायत में राजकुमार ने बताया कि आरोपी साहूकार उस पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का अवैध ब्याज थोपकर उसे आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में आज तय होगा शहरी सत्ता का फैसला, 286 नगर परिषद-नगर पंचायतों के आएंगे रिजल्ट
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी साहूकार के खिलाफ दूसरा आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में यह चर्चा जोरों पर है कि यदि राजकुमार पैसे नहीं चुका पाता, तो क्या उसे भी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया जाता।
वैध साहूकारों का होगा पंजीयन
जिले में बढ़ती अवैध साहूकारी की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने शुक्रवार को सभी साहूकारों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि साहूकारी अधिनियम 2014 के नियमों का पालन अनिवार्य है। सभी लाइसेंसी साहूकारों का पंजीयन जरूरी होगा और सरकार द्वारा तय ब्याज दरों का सख्ती से पालन करना होगा। साथ ही, यदि रजिस्ट्रार द्वारा रिकॉर्ड मांगा जाता है, तो धारा 16 के तहत उसे प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।
Chandrapur illegal moneylender case loan harassment farmer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
Jul 09, 2026 | 10:25 PMMP गेहूं उपार्जन 2026: खरीदी में ‘शॉर्टेज’ मिलते ही एक्शन मोड में गोविंद सिंह राजपूत; एसीएस को दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:24 PMMysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
Jul 09, 2026 | 10:22 PMTruecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
Jul 09, 2026 | 10:21 PMप्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Jul 09, 2026 | 10:16 PMराजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 10:12 PMमराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Jul 09, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














