-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Political Attack On Uddhav Thackeray Dashehra Rally Ram Kadam Said It Was Just Program Of Crying And Complaining
उद्धव की रैली पर सियासी वार, राम कदम बोले- ये तो बस रोने-धोने का कार्यक्रम था
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: बीजेपी विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे की रैली को रोने-धोने का कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि उद्धव के पास जनता के लिए कोई विजन नहीं है।

राम कदम (pic credit; social media)
Uddhav Thackeray Rally: दशहरा के अवसर पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की रैली को लेकर भाजपा नेता राम कदम ने कड़ी आलोचना की है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने रैली को ‘रोने-धोने का कार्यक्रम’ करार दिया और कहा कि उद्धव ठाकरे के पास कोई नया मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम में सिर्फ पुराने शब्द जैसे ‘गद्दार’ और ‘खंजर’ जैसे शब्द ही दोहराए जाएंगे।
मुंबई-महाराष्ट्र को तोड़ने की बातें होंगी, लेकिन आज सवाल यह है कि इन लोगों ने किसानों को क्या दिया? इसके अलावा, इस रैली में प्रधानमंत्री और एकनाथ शिंदे पर ही टिप्पणी होगी।” राम कदम ने उद्धव के किसान मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा, “जब वे मुख्यमंत्री थे, तब किसानों से मिलने गए लेकिन रेड कार्पेट बिछाया ताकि मिट्टी उनके पैरों पर न लगे। हाथ तक नहीं मिलाया, क्योंकि ‘हाइजीन’ का बहाना था। ऐसे व्यक्ति हमें क्या सिखाएंगे?”
उन्होंने रैली को विपक्ष की हताशा का प्रतीक बताया और कहा कि यह बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए फंड रीडायरेक्ट करने का समय है, न कि राजनीतिक नाटक का। भाजपा ने पहले ही मांग की है कि रैली रद्द कर फंड बाढ़ पीड़ितों के लिए इस्तेमाल किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
राम कदम ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) की मां के आरएसएस कार्यक्रम में आमंत्रण पर उठे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सीजेआई की मां का संघ कार्यक्रम में आना स्वाभाविक है। इतिहास सब जानता है कि उनके पति, स्वर्गीय आरएस गवई (सीजेआई के पिता), भी संघ के कार्यक्रमों में जाते थे। माता जी भी जाना चाहती थीं, लेकिन विपक्ष की टिप्पणियों से व्यथित होकर रुक गईं।”
राम कदम ने विपक्ष की आलोचना को ‘सस्ती राजनीति’ बताया और कहा, “विपक्ष को समझना चाहिए कि राजनीति की सीमा कहां है।” आरएसएस को लेकर राम कदम ने कहा, “संघ पोर्टल है, जो राष्ट्र को प्रथम रखने की सीख देता है। आपदा, विपत्ति या त्रासदी में सबसे पहले साहसी फौज पहुंचती है, उसके साथ संघ के स्वयंसेवक। वे किरदार निभाते हैं, लेकिन परदे पर नहीं आते। त्यागपूर्ण जीवन जीते हैं।” उन्होंने उत्तर-पूर्व के नक्सल प्रभावित इलाकों का उदाहरण दिया, जहां संघ के सेवक जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।
वहीं, कदम ने विपक्ष से अपील की कि केवल खुन्नस के लिए विरोध न करें। एक बार संघ की शाखा में जाकर देखें। बिना अध्ययन के विरोध सिर्फ खुन्नस के लिए होता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राम कदम ने कहा, “संघ परिवार है जो देश हित, समाज हित और एकात्मता की बात करता है। अगर संघ का इतिहास बच्चों को पढ़ाया जाए, तो वे अनुशासित और राष्ट्रप्रेमी बनेंगे।
कांग्रेस को इससे आपत्ति क्यों? क्या वे चाहते हैं कि कोयला घोटाले का इतिहास पढ़ाया जाए? कम से कम सोचें, ये बच्चे देश की अगली पीढ़ी हैं जो नेतृत्व करेंगे।” उधर, एशिया कप 2025 पर टिप्पणी करते हुए राम कदम ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “इतनी हार के बाद पाकिस्तान का घमंड चकनाचूर हो जाना चाहिए। लेकिन, घमंड दिखा रहा है। पूरी दुनिया जान गई कि पाक ट्रॉफी चोर है। उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ नाम दे दिया जाए तो गलत नहीं।” भारत की जीत पर कहा, “हमारी टीम ने ट्रॉफी जीती, जो भारतीयों के दिलों में है।
पाक का घमंड नहीं टिकेगा। भारत, हमारी टीम और सरकार घमंड का जवाब देना जानती है। एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन ट्रॉफी विवाद के कारण भारतीय टीम ने पुरस्कार समारोह में भाग नहीं लिया।” पी चिदंबरम पर राम कदम ने कहा, “चिदंबरम देर से सच बोल गए। पुराणों में लिखा है कि सच दबाया नहीं जा सकता, कभी न कभी बाहर आता है। चिदंबरम अनुभवी नेता हैं, कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने सोच-समझकर जिम्मेदारी से बोला। लेकिन कांग्रेस को आपत्ति क्यों? वे चाहते हैं कि सच न बोला जाए।”
(News Source- आईएएनएस)
Political attack on uddhav thackeray dashehra rally ram kadam said it was just program of crying and complaining
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Jul 26, 2026 | 12:06 PMखंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 26, 2026 | 12:05 PMNational Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Jul 26, 2026 | 11:59 AMसोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AMतीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
Jul 26, 2026 | 11:55 AMनागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
Jul 26, 2026 | 11:55 AMमस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
Jul 26, 2026 | 11:54 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM












