9,000 से अधिक लेखों के लेखक राजयोगी निकुंज को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Mumbai News: डोंबिवली में आयोजित एक विशेष समारोह में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज को ‘जन चेतना रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनके गहन लेखन, प्रेरणादायक विचार नेतृत्व और सामाजिक चेतना के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
राजयोगी निकुंज, ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक और प्रख्यात आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता हैं। वे अब तक अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती में 9,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं, जो भारत, नेपाल और यूके सहित कई देशों में प्रकाशित हुए हैं। उनके लेखों ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और आत्म-जागृति का संदेश फैलाया है।
पुरस्कार प्रदान करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा, “आज के तनावपूर्ण और तेजी से बदलते समय में सकारात्मक विचारों और नैतिक मूल्यों की बेहद ज़रूरत है। राजयोगी निकुंज का कार्य समाज को दिशा देने वाला है।”
यह भी पढ़ें- नांदेड़ के युवक की दुबई में हुई मौत, CM फडणवीस ने दिखाई तत्परता, ऐसे भारत पहुंचा शव
समारोह में ब्रह्माकुमारीज के मध्य मुंबई और उत्तर खानदेश ज़िलों की प्रभारी राजयोगिनी बीके शकु दीदी और वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके विष्णुप्रिया भी उपस्थित रहीं।