-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- 15 Bike Thieves Arrested In Ranchi 22 Stolen Motorcycles Recovered
रांची में बाइक चोर गिरोह के 15 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 22 मोटरसाइकिलें बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: बाइक चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंग के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की 22 बाइकें बरामद की गई हैं।

15 सदस्य गिरफ्तार (सौ. IANS)
15 Members Of Bike Theft Gang Arrested: रांची पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। शहर के नामकुम थाना क्षेत्र से गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की 22 बाइकें बरामद की गई हैं। गिरोह का नेटवर्क रांची के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों में भी फैला हुआ था।
अधिकारियों को सोमवार की शाम को सूचना मिली कि रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े एक होटल के पास गिरोह के सदस्य चोरी की बाइकों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। इस पर रांची के एसएसपी के निर्देश पर रूरल एसपी और रांची के डीएसपी-1 के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही कुछ आरोपी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
15 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण कुमार महतो, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, विनोद महतो, मनोज उरांव, सत्यम महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लिंटन कच्छप उर्फ चुस्की और रोहित सईस शामिल हैं। ये आरोपी रांची शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे आरोपी
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लंबे समय से गिरोह के जरिए बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचते थे। चोरी के बाद वाहनों के नंबर प्लेट बदल दिए जाते थे और उन्हें अलग-अलग जिलों में बेचा जाता था। गिरोह में करीब 20 सदस्य सक्रिय थे, जो अलग-अलग टीम बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
महंगी गाड़ियों को निशाना बनाते थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य महंगी मोटरसाइकिलों बुलेट, अपाचे, पल्सर, यामाहा और केटीएम को निशाना बनाते थे। अब तक की जांच में 19 मामलों का उद्भेदन हुआ है, जिनमें नामकुम, सुखदेवनगर, चुटिया, टाटीसिलवे, रातु, बरियातु और अनगड़ा थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं। छापेमारी के दौरान गिरोह के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें : MP:कानून व्यवस्था को दिखाया ठेंगा! BJP नेता के रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने पीड़ितों को दोबारा पीटा
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में 40 से 50 मोटरसाइकिलों की चोरी कर चुका है। गिरफ्तार अपराधियों में से चार के आपराधिक इतिहास की पुष्टि हुई है। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
15 bike thieves arrested in ranchi 22 stolen motorcycles recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMSourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Jul 08, 2026 | 10:15 AMराम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Jul 08, 2026 | 10:14 AMजम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














