-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Pune Land Scam 4392 Page Report Tabled In Assembly Parth Pawar Not Given Complete Clean Chit
पुणे जमीन घोटाला में पार्थ पवार को नहीं मिली पूरी क्लीन चिट, विधानसभा में पेश हुई 4392 पन्नों की रिपोर्ट
- Written By: आकाश मसने
Pune Land Scam: पुणे के चर्चित मुंढवा जमीन घोटाले में विकास खरगे समिति की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई। इसमें बताया गया कि पार्थ पवार को पूरी क्लीन चिट नहीं मिली है। पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी।

पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Parth Pawar Land Scam News: पुणे के चर्चित मुंढवा जमीन घोटाले की जांच के लिए गठित विकास खरगे समिति की बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट आखिरकार महाराष्ट्र विधानमंडल के पटल पर रख दी गई है। करीब 4,392 पन्नों की इस जंबो रिपोर्ट ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। रिपोर्ट की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के पुत्र पार्थ पवार को स्पष्ट रूप से क्लीन चिट नहीं दी गई है।
समिति ने 7 महत्वपूर्ण बैठकें कीं
रिपोर्ट में पार्थ पवार के खिलाफ सीधे तौर पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का जिक्र नहीं है, लेकिन भविष्य में होने वाली आपराधिक जांच के आधार पर उन पर कार्रवाई की तलवार अभी भी लटक रही है। खरगे समिति ने अपनी जांच के दौरान 7 महत्वपूर्ण बैठकें कीं और इस विस्तृत रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 3 बार समय सीमा बढ़ाई गई, समिति ने अपनी सिफारिशों में दोषी अधिकारियों के प्रति बेहद कड़ा रुख अपनाया है।
सरकारी नियमों की धज्जियां और जांच के निष्कर्ष
समिति की जांच में यह गंभीर तथ्य सामने आया है कि सरकारी जमीन के अवैध हस्तांतरण के लिए बाकायदा खरीद दस्तावेज पंजीकृत किए गए थे। इस पूरी प्रक्रिया में राजस्व, मुद्रांक (स्टाम्प) और पंजीकरण विभाग के अधिकारियों की भारी लापरवाही और मिलीभगत पाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग विभाग ने एनओसी देने के बजाय केवल ‘इरादा पत्र’ (लेटर ऑफ इंटेंट) संलग्न किया, जो पूरी तरह से नियम विरुद्ध था। चौंकाने वाली बात यह है कि यह इरादा पत्र जिलाधिकारी कार्यालय से किसी भी प्रकार का संपर्क किए बिना ही जारी कर दिया गया था, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई से आई गोल्डन लेडी: पैंट में छिपा रखा था 6 करोड़ का सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने ऐसे बिछाया जाल
मुंबई में बहुत बड़ा गेम! फर्जी कंपनियों के नाम पर चल रहा था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का धंधा, 6 गिरफ्तार
पहचान बदली, शहर बदला, फिर भी नहीं बच सका आरोपी; समीर खान हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुंबई से हुआ गिरफ्तार
वर्ली सीफ्रंट पर बैठे लड़के-लड़कियों को मेयर रितु तावड़े ने उठाया, बढ़ती बारिश के बीच वहा ना बैठने की दी सलाह
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में ‘शक्ति’ कानून का नया अवतार! तेजाब हमला पीड़िताओं की पहचान रहेगी गुप्त, डिजिटल उत्पीड़न पर जेल
पार्थ पवार के संदर्भ में रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान प्रशासनिक जांच के दायरे में उनका सीधा नाम नहीं लिया गया है, लेकिन मामले से जुड़े उनके चचेरे भाई दिग्विजय पाटिल को ‘अमेडिया कंपनी‘ मामले में दोषी पाया गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि चूंकि उनके कार्यक्षेत्र में केवल प्रशासनिक जांच शामिल थी, इसलिए आपराधिक पहलुओं की सघन जांच स्वतंत्र रूप से की जानी चाहिए, यदि पुलिस की आगामी जांच में और अधिक लोगों की संलिप्तता के प्रमाण मिलते है तो पार्थ पवार सहित अन्य संबंधितों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Pune land scam 4392 page report tabled in assembly parth pawar not given complete clean chit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई से आई गोल्डन लेडी: पैंट में छिपा रखा था 6 करोड़ का सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने ऐसे बिछाया जाल
Jul 04, 2026 | 07:57 PMखतरे में शहबाज शरीफ की कुर्सी, इस सहयोगी पार्टी ने किया बगावत का ऐलान! दी सड़कों पर उतरने की खुली धमकी
Jul 04, 2026 | 07:55 PMILS Recruitment 2026: वैज्ञानिक-बी, सी और डी के 5 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन प्रक्रिया
Jul 04, 2026 | 07:49 PMचंडीगढ़ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी
Jul 04, 2026 | 07:49 PMInstagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
Jul 04, 2026 | 07:48 PMRaja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PMमहिलाओं के बाद अब दिव्यांगों पर टिप्पणी; बाबू गप्पी का एक और विवादित वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज
Jul 04, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 01:08 PM
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM













