-
शनि, 4 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Land Deal Parth Pawar Amedia Company Stamp Duty Fine Hearing 16 March
पार्थ पवार की कंपनी पर 22 करोड़ की गाज! पुणे जमीन मामले में बड़ी कार्रवाई, अब 16 मार्च को होगी निर्णायक सुनवाई
- Written By: आकाश मसने
Pune Land Scam: पुणे के मुंढवा जमीन मामले में पार्थ पवार की 'अमेडिया' कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 22.47 करोड़ रुपये के बकाया स्टाम्प शुल्क और जुर्माने को लेकर अब 16 मार्च को सुनवाई होगी।

पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amedia Company Stamp Duty Fine: महाराष्ट्र की राजनीति और रियल एस्टेट गलियारों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे के मुंढवा स्थित सरकारी जमीन के लेन-देन में कथित अनियमितताओं को लेकर पार्थ पवार की कंपनी ‘अमेडिया’ (Amedia) पर शिकंजा कसता जा रहा है। स्टाम्प शुल्क की चोरी और बकाया राशि के भुगतान के मामले में रजिस्ट्रेशन विभाग ने अब अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है।
क्या है पूरा मामला?
मुंढवा स्थित ‘बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ की बेशकीमती जमीन के सौदे में अमेडिया कंपनी द्वारा स्टाम्प शुल्क बकाया रखने का मामला सामने आया था। सह-जिला निबंधक कार्यालय की जांच में पाया गया कि कंपनी ने पंजीकरण के दौरान उचित शुल्क का भुगतान नहीं किया। इसके बाद विभाग ने कंपनी को 7 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क यानी 21 करोड़ रुपये और पंजीकरण की तारीख (20 मई) से अब तक 1 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से 1.47 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।
दो बार टली सुनवाई, अब बढ़ेगा जुर्माना
प्रशासन ने कुल 22.47 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कंपनी को दो महीने का समय दिया था, जिसकी समयसीमा 12 फरवरी को ही समाप्त हो चुकी है। इसके बाद हुई सुनवाई में कंपनी के वकीलों ने दस्तावेजों की कमी का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल मर्डर केस: डिलीट की गई चैट से खुला ‘कोड वर्ड’ का राज, सिया-चेतन के बीच बातचीत का खुलासा
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
विभाग ने पहले 15 दिन की मोहलत दी थी, जिसकी सुनवाई 3 मार्च को हुई। हालांकि, कंपनी की ओर से फिर से समय मांगा गया। चूंकि यह मामला अर्ध-न्यायिक प्रकृति का है, इसलिए ‘प्राकृतिक न्याय’ के सिद्धांतों का पालन करते हुए प्रशासन ने अंतिम बार दो सप्ताह का समय देते हुए अगली तारीख 16 मार्च मुकर्रर की है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-नवी मुंबई का सफर होगा झटपट, 1389 करोड़ के ऐरोली कनेक्टर से 30 मिनट का जाम सिर्फ 10 मिनट में होगा खत्म
भुगतान न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर बकाया राशि और जुर्माना जमा नहीं किया गया, तो विभाग जबरन वसूली की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें कंपनी की संपत्तियों की कुर्की या अन्य कानूनी कदम शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि हर बीतते महीने के साथ जुर्माने की राशि 1% के हिसाब से बढ़ती जा रही है, जो कंपनी के लिए एक बड़ा आर्थिक बोझ साबित हो रहा है।
Pune land deal parth pawar amedia company stamp duty fine hearing 16 march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट? थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट पर आया सबसे बड़ा अपडेट
Jul 04, 2026 | 08:56 PMमुंबई में नकली और करोड़ों की अवैध दवा कारोबार पर FDA का एक्शन, 9 FIR दर्ज, जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं चलेगी
Jul 04, 2026 | 08:51 PMपत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
Jul 04, 2026 | 08:48 PMपुणे में किसान के साथ बहुत बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड! गन्ना कटाई के नाम पर ₹8 लाख से अधिक की ठगी
Jul 04, 2026 | 08:44 PMNitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल
Jul 04, 2026 | 08:32 PM‘इन तीनों ने मुंबई को डुबाया…’ मनसे नेता का जोरदार प्रहार; मेयर, विधायक और भाजपा नेता को ठहराया दोषी!
Jul 04, 2026 | 08:23 PMAgra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PMवीडियो गैलरी

Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM
Ketan Agarwal Murder Case: पुलिस कस्टडी में सिया गोयल ने दिखाई मिडिल फिंगर, वायरल VIDEO से मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 07:14 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 01:08 PM
‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM














