- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Madgaon Special Train Date Change Summer Konkan Central Railway
मुंबई से कोंकण जाने वाली ‘इस’ ट्रेन की बदली संचालन तारीख, 12 अप्रैल से चलेगी
Mumbai Madgaon Special Train: मध्य रेल ने गर्मियों की छुट्टियों में कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए मुंबई-मडगांव साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01019/01020) की संचालन तिथि बदल दी है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Mumbai Madgaon Special Train (सोर्सः सोशल मीडिया)
Central Railway Special Train: गर्मी की छुट्टियों में कोंकण की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए मध्य रेल ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। मध्य रेल ने ट्रेन संख्या 01019/01020 मुंबई-मडगांव साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की तिथियों में संशोधन किया है। अब ये ट्रेनें पूर्व निर्धारित तारीख 5 अप्रैल के बजाय 12 अप्रैल से चलेंगी। बताया गया कि सीएसएमटी-मडगांव-सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष की 18 फेरियां संचालित होंगी।
ट्रेन संख्या 01019 साप्ताहिक विशेष 12 अप्रैल से 07 जून तक प्रत्येक रविवार को सीएसएमटी से रात 12:55 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 3:15 बजे मडगांव पहुँचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01020 साप्ताहिक विशेष 12 अप्रैल से 07 जून तक प्रत्येक रविवार को मडगांव से दोपहर 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 3:50 बजे सीएसएमटी पहुँचेगी।
यहां होगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं मेंदादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलून, सावर्डा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आदावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी, थिविम एवं करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रियों को बड़ी राहत: मुंबई से जबलपुर और अजमेर के लिए अब नियमित चलेंगी सुपरफास्ट ट्रेनें
सुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
गोवंश के सरंक्षण में उतरा परिवहन विभाग, बकरीद पर गायों के अवैध ट्रांसपोर्टेशन पर होगी सख्त कार्रवाई
CSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
ये भी पढ़े: यवतमाल में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी, 3 महीनों में 842 पंजीयन; पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ा रुझान
सामान्य शुल्क पर टिकट UTS प्रणाली के माध्यम से प्राप्त
कोच व्यवस्था में 1 एसी 2-टियर, 6 एसी 3-टियर, 9 स्लीपर श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होगा। विशेष ट्रेन संख्या 01019 के लिए बुकिंग अप्रैल से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों एवं www.irctc.co.in पर उपलब्ध होगी। अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क पर टिकट UTS प्रणाली के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Mumbai madgaon special train date change summer konkan central railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
May 25, 2026 | 07:17 PMगेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
May 25, 2026 | 07:12 PMतलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
May 25, 2026 | 07:09 PMपेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
May 25, 2026 | 07:02 PMहवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMगुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
May 25, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














