आज से बदला ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, ऐसे लोग इस खास समय में नहीं बुक कर पाएंगे टिकट

IRCTC Online Ticket Booking New Rule: रेलवे ने IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन के टिकटों की बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। ये बदलाव चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं। आज से नया नियम लागू हुआ।
Train ticket booking rules have changed from today, such people will not be able to book tickets during this special time
ट्रेन टिकट बुकिंग।
Published on
Updated on

IRCTC Ticket Booking New Rule: रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़ा नया नियम आज यानी 5 जनवरी से लागू किया है। नए नियम से उन यूजरों को बड़ा झटका लगा है, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है।

IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रिजर्व रेल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। मतलब आपको ओपनिंग टाइम में टिकट बुक करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नया नियम क्यों?

रेलवे का कहना है कि आम यात्रियों के फायदे के लिए यह फैसला लिया गया है। अब तक टिकट खुलते ही एजेंट और फर्जी अकाउंट टिकट झट से बुक कर लेते थे। आम यूजर को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता था। नए नियम से पहले कुछ घंटे आम यात्रियों के लिए होंगे। एजेंट्स और बॉट्स पर लगाम लगेगी और सही यूजरों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

टिकट बुकिंग नियम कब से बदलेगा?

रेलवे इस नियम को धीरे-धीरे सख्त कर रहा। इसका पहला फेज 29 दिसंबर को ही लागू हो चुका है। बिना आधार वाले यूजर 8 बजे से 12 बजे तक टिकट नहीं बुक कर पा रहे थे। आज से सुबह 8 बजे से 4 बजे तक बुकिंग बंद कर दी गई है। 12 जनवरी से बिना आधार वाले यूजर पूरे दिन टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।

आधार टिकट बुकिंग में कैसे काम करेगा?

टिकट बुक करते वक्त आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। आपके मोबाइल पर OTP आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट कंफर्म होगा। यही सिस्टम स्टेशन काउंटर पर टिकट लेते समय लागू किया जा रहा है।

आधार से कैसे लिंक करें IRCTC अकाउंट?

  • IRCTC ऐप या वेबसाइट पर चले जाएं।
  • लॉगइन करके My Profile या My Account सेक्शन में जाएं।
  • Aadhaar KYC ऑप्शन चुनें।
  • आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें।
  • कुछ मिनटों में काम पूरा हो जाएगा।

टिकट बुकिंग में दिक्कत होने पर क्या करें?

टिकट या OTP से जुड़ी परेशानी होने पर IRCTC के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। अगर, आधार से जुड़ा मामला है और कोई परेशानी आ रही है तो UIDAI हेल्पलाइन 1947 से हेल्प ले सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com