Maharashtra News: बीएमसी चुनाव की तैयारी तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों का अनिवार्य प्रशिक्षण

BMC Election 2025-26 को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 10,111 मतदान केंद्रों के निरीक्षण, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और आचार संहिता के पालन पर जोर दिया गया है।
BMC Officers Meeting
बीएमसी अधिकारियों की मीटिंग (सौ. एक्स )
Updated on

Mumbai News In Hindi: बीएमसी के चुनाव 2025-26 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को महानगरपालिका मुख्यालय में बीएमसी आयुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी भूषण गगरानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महानगरपालिका, पुलिस, उत्पाद शुल्क विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए गगरानी ने चुनाव निर्णय अधिकारियों को मतदान केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की अंतिम सूची तैयार करने से पहले सभी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जांच आवश्यक है।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा तय मानदंडों के अनुसार मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में लगभग 10,111 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां बिजली, पेयजल, शौचालय और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं की सत्यता सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

अधिकारियों - कर्मचारियों की प्रशिक्षण पर दिया जोर

  • चुनाव प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की समयबद्ध नियुक्ति और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। उन्हें मतदान प्रक्रिया, चुनाव कानून, आदर्श आचार संहिता, ईवीएम संचालन और मतदान केंद्रों पर जिम्मेदारियों से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण लेना सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होगा।
  • आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, उत्पाद शुल्या और अन्य विभागों को आपसी समन्वय से निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। मतदाताओं को प्रभावित करने वाले अवैध कार्यों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com