-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Govinda Bankrupt Performance At School For Money Manager Breaks Silence On Rumors
गोविंदा हुए दिवालिया, क्या पैसों के लिए करना पड़ रहा स्कूल में परफॉर्म? मैनेजर ने उड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Govinda Manager Statement: गोविंदा के दिवालिया होने की अफवाहों पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने खुलासा किया और बताया कि परफॉर्म करना उनका प्रोफेशन है। उन्हें कोई आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

गोविंदा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Govinda Not Bankrupt Manager Reaction: पिछले साल से बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ और आर्थिक स्थिति को लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें उन्हें यूपी के एक कॉलेज और प्राइवेट इवेंट्स में डांस करते देखा गया। इसी के बाद कहा जाने लगा कि गोविंदा दिवालिया हो गए हैं और पैसों की तंगी के कारण इवेंट्स में परफॉर्म कर रहे हैं।
गोविंदा को लेकर उड़ी अफवाहों पर मैनेजर ने किया रिएक्ट
ऐसे में अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा के पास कई कारें हैं और उनका किसी तरह का दिवालियापन नहीं है। शशि ने बताया, “परफॉर्म करना उनका प्रोफेशन है। इसका मतलब यह नहीं कि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। एयरपोर्ट में साधारण गाड़ी इस्तेमाल करने की वजह नियम थी। गोविंदा अब भी अपनी फैमिली का पूरा ख्याल रखते हैं।”
शशि एक्टर के फिल्म ऑफर को लेकर कही ये बात
शशि ने यह भी बताया कि गोविंदा ने कई सालों से फिल्मों के ऑफर ठुकराए हैं, लेकिन उनकी डिमांड कम नहीं हुई। उन्होंने कहा, “स्क्रिप्ट पसंद न आने या समय की वजह से ऑफर ठुकराए, इसका मतलब यह नहीं कि उन्होंने काम छोड़ दिया। जल्द ही उनके फैंस को बड़ी घोषणा सुनने को मिलेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
अतीत की आर्थिक परेशानियां और समाधान
मैनेजर ने बताया कि पहले गोविंदा को कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिससे उन्हें घर गिरवी रखना पड़ा। लेकिन उन्होंने यह कर्ज चुका दिया। शशि ने कहा, “गोविंदा ने कभी किसी से मदद के लिए पैसे नहीं मांगे। उन्होंने अपनी एफडी और खुद की मेहनत से यह समस्या सुलझाई।”
ये भी पढ़ें- ऑस्कर की रेस से फिल्म के बाहर होने पर हीरामंडी फेम ताहा शाह बदुशा को नहीं है दुख, बोले- यहां तक पहुंचना ही…
एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर भी कई विवाद सामने आए। साल 2024 में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन बाद में दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर खारिज किया। इसके बावजूद अफेयर और वैवाहिक मतभेदों की खबरें लगातार चर्चा में बनी रही है। हालांकि, उनके मैनेजर ने इन बातों पर भी रिएक्ट करते हुए कहा कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
Govinda bankrupt performance at school for money manager breaks silence on rumors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













