अमरावती को स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सुकली कंपोस्ट डिपो का मनपा ने किया गहन निरीक्षण

Amravati Civic News: अमरावती मनपा अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक ने सुकली कंपोस्ट डिपो का निरीक्षण किया, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत घनकचरा प्रबंधन, रिकॉर्ड और जनजागरूकता पर जोर दिया।
A major step towards making Amravati a clean city: the municipal corporation conducted a thorough inspection of the Sukli compost depot.
अमरावती मनपा अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक ने सुकली कंपोस्ट डिपो का निरीक्षण किया,(सोर्स: नवभारत
Updated on

Waste Management Amravati News: मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा-चांडक के स्पष्ट निर्देशानुसार अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक ने सुकली कंपोस्ट डिपो का दौरा कर कचरा प्रसंस्करण एवं घनकचरा प्रबंधन प्रणाली की गहन समीक्षा की। यह निरीक्षण स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं जीएफसी के तहत प्रक्रिया केंद्र के प्रत्यक्ष निरीक्षण के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान शहर में घनकचरा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति, कचरा संग्रहण की कार्यप्रणाली, कचरा परिवहन व्यवस्था, कचरे पर की जा रही प्रक्रिया तथा सैनेटरी लैंडफिल फैसिलिटी के प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली गई। कचरा परिवहन करने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति, स्वच्छता, नियमित रखरखाव, वाहनों में लगी जीपीएस प्रणाली, वाहन लॉगबुक एवं दैनिक रिकॉर्ड की भी सख्ती से जांच की गई।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान की शहर समन्वयक श्वेता बोके, स्वास्थ्य निरीक्षक अमन चौहान, दिनेश निंधाने, कोणार्क कंपनी के प्रतिनिधि तथा गंगा ट्रेडिंग कंपनी के ठेकेदार उपस्थित थे।

जनजागरूकता से बनेगा स्वच्छ शहर

अधिकारियों ने कंपोस्ट डिपो में कचरे के वर्गीकरण, गीले एवं सूखे कचरे को अलग करने की प्रक्रिया, कंपोस्ट निर्माण, पर्यावरण अनुकूल उपाय, प्रक्रिया केंद्र की स्वच्छता तथा श्रमिकों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। साथ ही कचरा प्रक्रिया से संबंधित रजिस्टर, मासिक रिपोर्ट, वजन रिकॉर्ड एवं अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों की जांच की गई।

मशीनरी और सुरक्षा पर जोर

डिपो की पुरानी मशीनरी के रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों तथा प्रस्तावित नई मशीनरी की स्थापना, कचरा संग्रहण एवं परिवहन में नियमितता, रिकॉर्ड प्रबंधन को अद्यतन रखने और पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। नागरिक सहभागिता बढ़ाने एवं शहर की स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने पर भी जोर दिया गया।

इस निरीक्षण को मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा-चांडक के नेतृत्व में शहर के घनकचरा प्रबंधन को सुदृढ़ कर स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com