Bihar Assembly Election: NDA विजय से गूंजा महाराष्ट्र, BJP ने कहा-अब बारी मुंबई मनपा की

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद महाराष्ट्र में BJP ने धूमधाम से विजयोत्सव मनाया और इसे विकास व एकजुटता की जीत बताया। कई नेताओं ने निकाय चुनाव में महायुति की जीत का दावा किया।
Maharashtra BJP Celebration
महाराष्ट्र बीजेपी जीत का जश्न (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Celebrated Bihar Assembly Win: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में एनडीए गठबंधन को शानदार सफलता मिली है। बीजेपी ने अकेले कुल 90 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए की इस बड़ी जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है।

बीजेपी की ओर से शुक्रवार को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र में जिला स्तर पर 'विजयोत्सव' मनाया गया, इस अवसर पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डोल-ताशे की धुन पर नाचते तथा गुलाल उड़ाते हुए मिठाईंया बांटकर जश्न मनाया।

इस मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से यह नारा भी दिया गया कि बिहार चुनाव, तो बस झांकी है, मुंबई मनपा का चुनाव बाकी है। राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों का माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसे में बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी नेताओं ने एक नया नारा दिया।

इस नारे के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार की जीत एक शुरुआत है और अब उनका अगला लक्ष्य मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में जीत हासिल करना है। इस मौके पर बीजेपी के नीत महायुति के बड़े नेताओं ने विपक्षियों पर जमकर निशाना कोसाधा और अपने कार्यकर्ताओं की हौसला में आफजाई की।

जनता ने 'विकास राज' को चुना

राज्य के लोगों ने "विकास राज" को अपनाया और "जंगल राज" को खारिज कर दिया। महिलाओं (लाडली बहना) ने सुनिश्चित किया कि महाराष्ट्र (2004) की तरह राजग को बिहार में शानदार जीत मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने राजग की जीत में मदद की। एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री

एनडीए की एकजुटता की जीत

बिहार में लाडली बहनों का भी बड़े पैमाने पर आशीर्वाद मिला। विहार की जनता ने एक बार फिर 'डबल इंजन' सरकार को भारी जनादेश दिया है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए अजित पवार ने बिहार के एनडीए के सभी घटक दलों को हार्दिक बधाई दी है। यह जीत केवल संख्या बल की नहीं, बल्कि विकास, सुशासन (गुड गवर्नेस), और सामाजिक न्याय की नीतियों की विजय है। यह एनडीए की एकजुटता की जीत है। - अजित पवार, उप मुख्यमंत्री

फेक नैरेटिव को नकारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से समाज के सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। बिहार की जनता ने एनडीए को वोट दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। उसका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवारों से था। जनता ने कांग्रेस के फेक नैरेटिव को पूरी तरह से नकार दिया है। - रविंद्र चव्हाण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

सभी ने दिया एनडीए को वोट

कांग्रेस का एकल अंक में सिमटना यह कड़वा सच उजागर करता है कि राहुल गांधी की राजनीति का किसी बड़े और जागरूक राज्य में कोई प्रभाव नहीं है। उनका जाति कार्ड, सांप्रदायिक कार्ड और बनाया गया हर नैरेटिव बुरी तरह विफल हो गया है। बिहार के गरीब, पिछड़े, महिला, युवा, किसान सभी ने एनडीए के पक्ष में मजबूती से मतदान किया है। - डॉ। श्रीकांत शिंदे, शिवसेना (शिंदे) सांसद

मीरा-भाईंदर में एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

मीरा-भाईंदर के भाजपा जिला कार्यालय के बाहर उत्साह का माहौल देखने था कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर जीत का जश्न मनाया, कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, एह, रवि व्यास, शैलेश पाहे, एड। राज कुमार मिश्रा, पूर्व नगरसेवक, पूर्व नगरसेविका समेत बड़ी संख्या में पदा‌धिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर बिहार की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। और यह जीत विकास की राजनीति की पुष्टि करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com