- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bangladesh Transgender Conversion Gang Bust Update 2026
नाबालिगों को ‘हिजड़ा’ बनाने वाले बांग्लादेशी गैंग का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना फरार, एक सदस्य गिरफ्तार
Bangladeshi Transgender Conversion Gang: नाबालिगों को जबरन 'हिजड़ा' बनाने वाले बांग्लादेशी गैंग का पर्दाफाश। एक गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी।
- Written By: अनिल सिंह

तारिक खान @नवभारत
मुंबई: शिवाजी नगर पुलिस ने एक ऐसे भयानक और अमानवीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो नाबालिग बच्चों का अपहरण कर उन्हें जबरन ट्रांसजेंडर (हिजड़ा) बनाने, लोकल ट्रेनों में भीख मंगवाने और देह व्यापार के दलदल में धकेलने का काम कर रहा था।
पुलिस ने इस कुख्यात बांग्लादेशी गिरोह के सरगना बाबू अनिल खान उर्फ बाबू गुरु (बामू हिजड़ा) और उसके साथी सफदे उर्फ ज़ारा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ज़ारा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी बाबू हिजड़ा फिलहाल फरार है।
अमानवीयता की पराकाष्ठा
यह पूरा मामला तब सामने आया जब गोवंडी की रहने वाली एक मां ने अपने 17 वर्षीय बेटे के लापता होने, और उसके साथ हुई बर्बरता की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़का अपनी पढ़ाई के बाद मोबाइल रिपेयरिंग सीख रहा था। गिरोह ने उसे अपनी बातों में फंसाया और रफीक नगर स्थित अपने ठिकाने पर बंधक बना लिया। आरोप है कि बाबू हिजड़ा और ज़ारा ने किशोर को जबरन लड़कियों के कपड़े पहनने पर मजबूर किया और, पूरे रमजान के महीने में चेंबूर के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों में भीख मंगवाई है।
सम्बंधित ख़बरें
अपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
अकोला में गर्मी की शुरुआत में ही जलसंकट गहराया, काटेपूर्णा बांध में 37.83% जलभंडारण
भंडारा: लाखांदुर में आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश का कहर, मक्का और बागवानी फसलों को भारी नुकसान
भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज
ये भी पढ़ें- घर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
यौन शोषण और तस्करी का जाल
हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपियों ने केवल भीख मंगवाने तक ही सीमित नहीं रहे। बल्कि पीड़ित को चेंबूर और जीएम लिंक रोड जैसे इलाकों में पुरुष ग्राहकों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया है। गिरोह इस मासूम से होने वाली कमाई को खुद हड़प लेता था।
आरोपी के घर दबिश
जब पीड़ित की मां ने अपने बेटे की तलाश में आरोपी के घर दबिश दी, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और पैसों की मांग की गई। शिवाजी नगर पुलिस ने अब इस मामले में मानव तस्करी, अपहरण और पॉक्सो जैसी कड़ी धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह के तार और भी गहरे हो सकते हैं और कई अन्य बच्चे इनके चंगुल में फंसे हो सकते हैं।
जबरन सर्जरी और टॉर्चर का खेल
पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया है कि वे बच्चों को अगवा करने के बाद उन्हें ऐसे डॉक्टरों या झोलाछापों के पास ले जाते थे, जो चोरी-छिपे यह काम करते थे। बिना किसी मेडिकल सुविधा और हाइजीन के किए जाने वाले इन ऑपरेशनों की वजह से कई बच्चों की जान पर भी बन आती थी। पीड़ितों को महीनों तक बंधक बनाकर रखा जाता था और उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया जाता था ताकि वे बाहर जाकर किसी को कुछ बता न सकें। इस खुलासे के बाद बाल अधिकार संगठनों ने भी चिंता जताई है और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
अवैध घुसपैठ और बढ़ता खतरा
इस मामले ने एक बार फिर सीमा पार से होने वाली अवैध घुसपैठ और उसके जरिए पनप रहे अपराधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गैंग अब तक कितने बच्चों को अपना शिकार बना चुका है और उनके अंगों का व्यापार या तस्करी का कोई एंगल तो नहीं है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें।
Bangladesh transgender conversion gang bust update 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMतमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम क्यों नहीं? सामने आई सीट बंटवारे की असली इनसाइड स्टोरी
Apr 03, 2026 | 07:58 PM‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














