- Hindi News »
- Elections »
- Reason Why K Annamalai Not Contestin Tamil Nadu Election 2026
तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम क्यों नहीं? सामने आई सीट बंटवारे की असली इनसाइड स्टोरी
Tamil Nadu Election: भाजपा की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट में के. अन्नामलाई का नाम नहीं है, ऐसे में बताया जा रहा है कि के.अन्नामलाई ने सीट बंटवारे की वजह से यह फैसला लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

के. अन्नामलाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
K. Annamalai: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार दोपहर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस लिस्ट की सबसे बड़ी चर्चा पार्टी के प्रमुख चेहरे के. अन्नामलाई का नाम न होने को लेकर रही, जिसने सभी को चौंका दिया। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरगन को अविनाशी सीट से मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई की मायलापुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जो बीजेपी को मिली इकलौती सीट है।
इसके अलावा तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान को सत्तूर से टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी को श्रीनिवासन कोयंबटूर को कोयंबटूर (उत्तर) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार (पूर्व कांग्रेस विधायक), विलावनकोड से एस. विजयधरानी और थल्ली से नागेश कुमार को मैदान में उतारा गया है।
एक सीट और मिल जाती तो चुनाव लड़ते अन्नामलाई
एक मीडिया रिपोर्ट एक वरिष्ठ नेता के हवाले से यह दावा कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने के. अन्नामलाई के साथ कई दौर की बातचीत की थी और शीर्ष नेतृत्व चाहता था कि वह चुनाव मैदान में उतरें। हालांकि इसी रिपोर्ट में यह अन्नामलाई के करीबी सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है कि उनका फैसला एनडीए में शामिल दलों के बीच अंतिम सीट बंटवारे पर निर्भर रहा। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अगर कोयंबटूर क्षेत्र में बीजेपी को एक अतिरिक्त सीट मिल जाती, तो अन्नामलाई चुनाव लड़ने पर जरूर विचार करते।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
सीट बंटवारे की वजह से पैदा हुई यह स्थिति?
तमिलनाडु चुनाव में एनडीए के सीट बंटवारे की चर्ची काफी दिनों से थी। ऐसा माना जा रहा था कि अन्नामलाई सीट बंटवारे से संतुष्ट नहीं थे। बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे पर एआईएडीएमके के एडप्पादी के. पलानीस्वामी का कंट्रोल देखने को मिला। इसके अलावा भाजपा को सिगानल्लूर जिसे अन्नामलाई के लिए संभावित सीट माना जा रहा था वो नहीं मिली। साथ ही सुलूर और गौंडनपालयम जैसी सीटें भी नहीं मिलीं। यहां तक की पार्टी को कोयंबटूर और चेन्नई जैसे शहरी इलाकों में भी सिर्फ एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा। बताया जा रहा है कि अन्नामलाई की उम्मीदवारी को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से उम्मीदवारों की अंतिम सूची तय करने में देरी हुई।
यह भी पढ़ें: असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
सीट बंटवारे में दिखा बीजेपी का बढ़ता प्रभाव
तमिलनाडु में सीटों का मौजूदा बंटवारा बीजेपी के सीमित लेकिन लगातार बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को दर्शाता है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से उसे 4 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार बीजेपी को 27 सीटें मिली हैं जो उसके विस्तार की ओर इशारा करती हैं। कई जानकारों का मानना है कि इस बार सिर्फ सीटों की संख्या ही अहम नहीं है बल्कि राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में फैली सीटें ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। यही फैक्टर भाजपा के अंदर जीत की उम्मीदों को मजबूती दे रहा है।
Reason why k annamalai not contestin tamil nadu election 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
Apr 03, 2026 | 09:31 PMGood Friday के बाद आने वाला Easter Sunday, यह ‘संडे’ क्यों है खास? जानिए असली बातें
Apr 03, 2026 | 09:27 PM‘टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन…’, Kuldeep Yadav ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 03, 2026 | 09:22 PMबारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख
Apr 03, 2026 | 09:21 PMअमिताभ बच्चन का सुपरहिट ‘जुम्मा-चुम्मा’ निकला कॉपी! अफ्रीकी धुन से बना था ये कल्ट सॉन्ग
Apr 03, 2026 | 09:18 PMहोर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














