भंडारा: अवैध शराब अड्डों पर पुलिस का छापा, तुमसर और गोबरवाही में 2.44 लाख का माल जब्त, आरोपियों पर मामला दर्ज

भंडारा में पुलिस ने शराब अड्डों पर छापेमारी कर 2.44 लाख का माल जब्त किया। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी।
bandra-68
Published on
Updated on

Bhandara Illegal Liquor News: भंडारा जिले में अवैध व्यवसाय को जड़ से खत्म करने के दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस ने शराब अड्डों पर कार्रवाई की है। तुमसर और गोबरवाही पुलिस स्टेशन के अंतर्गत की गई इन छापामार कार्रवाइयों में कुल 2,44,500 रुपये का माल बरामद किया गया है।

तुमसर पुलिस ने चार मामले दर्ज किए, जिसमें तुमसर पुलिस ने अलगअलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में महुआ सड़ा और हाथभट्टी की शराब जब्त की है। साकली पोवार निवासी चतुर हरीचंद्र पटले 55 के पास से 150 किलो सड़ा हुआ महुआ कीमत 30,000 रुपये जब्त किया गया। साकली मरार निवासी सुखदास रामा माने 53 से 240 किलो सड़ा महुआ बरामद हुआ, जिसकी कीमत 36,000 रुपये आंकी गई है।

देव्हाड़ी के तिलक वार्ड में की गई कार्रवाई में मंदा कन्हैयालाल उधारकर 50 के पास से 400 रुपये मूल्य की महुआ शराब जब्त की गई। तुमसर के तिलक वार्ड निवासी दुर्गेश नागो बागड़े 48 के पास से 7 लीटर महुआ शराब कीमत 1,400 रुपये बरामद की गई। गोबरवाही पुलिस ने चिखला पाशा कैंप में छापामार कार्रवाई कर शराब बनाने के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया।

यहां आरोपी कोमल रितेश डहाट 35 के कब्जे से 800 किलो सड़ा हुआ महुआ कीमत 1,60,000 रुपये, 50 लीटर तैयार शराब कीमत 10,000 रुपये और ड्रम, पाइप व बर्तन सहित कुल 1,76,700 रुपये का माल जब्त किया गया। कुल मिलाकर तुमसर और गोबरवाही क्षेत्र में की गई इन कार्रवाइयों में पुलिस ने 2,44,500 रुपये का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र शराबबंदी कानून के तहत मामले दर्ज किए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com