- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Shivaji Nagar Police Murder Cases Life Imprisonment
मुंबई में शिवाजी नगर पुलिस की बड़ी सफलता, तीन हत्या मामलों में आरोपियों को उम्रकैद
- Written By: अपूर्वा नायक
Shivaji Nagar Police Success Cases: मुंबई के पुलिस स्टेशन ने तीन अलग-अलग हत्या मामलों में आरोपियों को उम्रकैद दिलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। मजबूत साक्ष्यों के चलते अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया।

उम्रकैद (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Shivaji Nagar Police Murder Cases: शिवाजी नगर पुलिस को तीन बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस की बेहतरीन जांच और ठोस सबूतों के दम पर अदालत ने तीन अलग-अलग हत्या के मामलों में, आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को इतनी मजबूती से कोर्ट के समक्ष रखा कि सरकारी वकील को अपना पक्ष रखने में काफी मदद मिली। जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों को जिसके परिणामस्वरूप पीड़ितों को उचित न्याय मिल सका है।
पहला मामला साल 2018 का है, जहां पारिवारिक क्रूरता की हदें पार करने वाले दो देवर, तेजीफ वकील शेख और कफील वकील शेख को आजीवन कारावास मिला है। इन पर अपनी ही भाभी को सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का जघन्य आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Konkan Railway पर कम होगी ट्रेनों की स्पीड, मानसून में स्पेशल टाइम टेबल
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
ये भी पढ़ें :- अशोक खरात मामले में दीपक केसरकर का पलटवार, कहा- साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना
- इसी कड़ी में, वर्ष 2019 के एक अन्य मामले में नौशाद मोहम्मद अलाउद्दीन अब्बासी को सजा सुनाई गई, नौशाद ने आपसी झगडे का बदला लेने के लिए अपने महज 7 साल के मासूम भतीजे का, अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
- पुलिस की सक्रियता से इस संवेदनशील मामले में अपराधी को उसके अंजाम तक पहुँचाया गया है। तीसरी सफलता साल 2021 के एक केस में मिली, जिसमें आरोपी अकरम इबराहीम कुरेशी को उम्रकैद हुई है।
- अकरम ने अपनी मां के घर को खाली करने के विवाद में अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। शिवाजी नगर पुलिस के इस समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना की जा रही है।
- एक साथ तीन गंभीर मामलों में सजा दिलाकर पुलिस ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि, अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकता है।
Mumbai shivaji nagar police murder cases life imprisonment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM












