-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Nikhat Priya Preeti Semifinals India Three Medals Asian Boxing 2026
एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Asian Boxing Championship: भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में निखत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ तीन मेडल पक्के कर लिए, जबकि पुरुष में दीपक बाहर हो गए हैं।

निखत जरीन (फोटो-सोशल मीडिया)
Asian Boxing Championship 2026: भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में तीन मेडल पक्के कर लिए हैं। शुक्रवार को पांचवें दिन निखत जरीन, प्रिया और प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही बॉक्सिंग में भारत के तीन मेडल पक्के हो गए।
निखत जरीन ने महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहले ही राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के आधार पर शियान बागुहिन को हराकर जीत हासिल की। अब सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की वू यू से होगा, जो पेरिस 2024 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यह निखत के लिए अब तक की सबसे कठिन चुनौती होगी।
महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया ने धैर्य और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देते हुए चीन की चेंग्यू यांग को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फाइनल में जगह बनाने के लिए अब उनका मुकाबला मंगोलिया की नामून मोंखोर से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
FIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में मारी एंट्री, टूटा एम्बाप्पे का सपना
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
प्रीति पवार का बेहतरीन प्रदर्शन
वहीं, महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार ने दिन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगोलिया की मुगुंटसेतसेग को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में प्रीति का सामना एक बेहद मजबूत प्रतिद्वंद्वी कोरिया की इम एजी से होगा। इम एजी पेरिस 2024 ओलंपिक और 2025 में खेली गई वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं। यह सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
दीपक क्वार्टर फाइनल में हुए बाहर
पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन के जियाद ईशाश से 1-4 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। तीन मेडल पहले ही पक्के हो जाने और फाइनल में जगह बनाने की होड़ के बीच इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इससे पहले गुरुवार को पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में मौजूदा नेशनल चैंपियन आदित्य ने सऊदी अरब के मूसा अलहवसाव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया था।
यह भी पढ़ें: लियोनल मेसी पर लगा ‘धोखे’ का आरोप, 250 करोड़ लेकर भी मुकरी अर्जेंटीन की टीम, केरल के मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने पूरे मुकाबले के दौरान अपना नियंत्रण और सटीकता बनाए रखी थी। जनवरी में हुई 9वीं एलीट मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले आदित्य मुकाबले में पूरी तरह से हावी नजर आए थे। उन्होंने मुकाबले की गति को नियंत्रित करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी के सामने बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल किया था।
Nikhat priya preeti semifinals india three medals asian boxing 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 07:38 AMRam Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
Jul 15, 2026 | 07:30 AMMiraculous Shakti Peethas: भारत के 3 रहस्यमयी शक्तिपीठ, जिनके चमत्कार आज भी विज्ञान के लिए हैं पहेली
Jul 15, 2026 | 07:30 AMNCP में पावर वॉर! पार्टी नेता उठाए सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल, आखिर क्या चल रहा है खेल?
Jul 15, 2026 | 07:27 AMENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
Jul 15, 2026 | 07:24 AMGupt Navratri : आज से गुप्त नवरात्र शुरू, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी
Jul 15, 2026 | 07:22 AMइंदौर: होटल की बालकनी से गिरकर प्रॉपर्टी कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे में मौजूद 5 लोगों की तलाश में पुलिस
Jul 15, 2026 | 07:16 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













