'फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत...', मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना

Monalisa Share Video: रियलिटी शो ‘द 50’ के बाद मोनालिसा और रजत दलाल का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने बिना नाम लिए वीडियो में करारा जवाब दिया है।
Monalisa Rajat Dalal controversy
मोनालिसा, रजत दलाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Monalisa Targets Rajat Dalal: रियलिटी शो द 50 खत्म हो चुका है, लेकिन इससे जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शो के कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुई तकरार अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। इसी बीच भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर कर बिना नाम लिए रजत दलाल पर निशाना साधा है।

मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रियलिटी शो से बाहर आने के बाद भी उस दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, क्योंकि उनकी असली जिंदगी भी “फेक” है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जब कोई इस तरह की हरकतें करता है, तभी उसे लाइमलाइट मिलती है। हमें किसी के गुस्से या बातों से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हमने शो के अंदर कभी भी उस स्तर की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।”

मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया कि शो के बाहर कुछ लोग लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं और उनके सपोर्ट में पेड पीआर भी एक्टिव है। उन्होंने कहा कि इस वजह से उन्हें और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं, जो बेहद गलत है।

बिना नाम लिए रजत दलाल के परवरिश पर उठाया सवाल

एक्ट्रेस ने अपने संस्कारों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उनकी वजह से किसी और को इस तरह की परेशानी होती, तो वह खुद आगे बढ़कर उसे रोकतीं। लेकिन आजकल कुछ लोग सिर्फ फैन फॉलोइंग बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इस वीडियो के जरिए मोनालिसा ने साफ कर दिया कि उन्हें किसी तरह के फेम की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए बताया कि वह लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई भाषाओं की फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

बिग बॉस 10 से इंडस्ट्री में बनाई पहचान

बिग बॉस 10 और ‘नजर’ जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकीं मोनालिसा ने यह भी कहा कि उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल चुका है, इसलिए वह किसी विवाद के जरिए पहचान बनाने में विश्वास नहीं रखतीं। फिलहाल, यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और फैंस दोनों पक्षों की प्रतिक्रियाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com