- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 10 Big Decisions Of Maharashtra Cabinet Ai Policy In Agriculture Speeding Up Redevelopment Of Dharavi
महाराष्ट्र कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: कृषि में एआई नीति, धारावी के पुनर्विकास को गति, आपातकालीन कैदियों के मानदेय में बढ़ोतरी
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अहम बैठक में राज्य के नागरिकों, किसानों, छात्रों और उद्योग जगत से जुड़े 10 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई।

महाराष्ट्र कैबिनेट के 10 बड़े फैसले। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अहम बैठक में राज्य के नागरिकों, किसानों, छात्रों और उद्योग जगत से जुड़े 10 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आधारित कृषि नीति, धारावी पुनर्विकास परियोजना को कर राहत, आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोगों के मानदेय में वृद्धि और प्रवासी भारतीय छात्रों के लिए शिक्षा नीति में बदलाव जैसे निर्णय शामिल हैं।
मंत्रिमंडल के ये सभी निर्णय राज्य की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इनसे किसानों, छात्रों, उद्यमियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। जानते हैं यह कौन-कौन से बड़े फैसले हैं।
कृषि क्षेत्र में AI आधारित नई नीति को मंजूरी
राज्य में वर्ष 2025 से 2029 तक लागू रहने वाली “कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” (AI) नीति को मंजूरी दी गई है। इस नीति के अंतर्गत किसानों को ड्रोन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), पूर्वानुमान विश्लेषण, सैटेलाइट डेटा और अन्य उन्नत तकनीकों के माध्यम से खेती में सहायता मिलेगी। यह नीति किसानों को सटीक जानकारी, मौसम आधारित सलाह और उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। सरकार का उद्देश्य डिजिटल खेती को तेज गति से बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
पुणे शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 9 पुलिस अफसर सस्पेंड! CM फडणवीस ने दिए CID जांच के आदेश
CM फडणवीस ने किया मुंबई टेक वीक 2026 का शुभारंभ, 10,000 करोड़ का होगा निवेश, मिलेगी 1.5 लाख नौकरियां
धारावी पुनर्विकास परियोजना को राहत
धारावी के पुनर्विकास से जुड़ी एजेंसियों और विशेष प्रयोजन संस्था (SPV) के बीच किए गए पट्टे करारों पर स्टांप ड्यूटी में पूर्ण छूट दी गई है। यह निर्णय धारावी के लाखों नागरिकों के पुनर्वास और पुनर्विकास की प्रक्रिया को गति देगा और निवेशकों के लिए भी प्रोत्साहन का कार्य करेगा।
मंत्रिमंडळ बैठकीतील महत्त्वाचे निर्णय (संक्षिप्त)@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #CabinetDecisions #मंत्रिमंडळनिर्णय pic.twitter.com/ZiAz4qlM8a — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 17, 2025
आपातकाल में जेल गए लोगों के लिए दो गुना मानदेय
सन् 1975-77 के आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे स्वतंत्रता प्रेमियों और लोकतंत्र रक्षकों को अब पहले से दो गुना अधिक मासिक मानदेय मिलेगा। इसके अलावा, यदि ऐसे किसी व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है तो उनके जीवित जीवनसाथी को भी यह मानदेय प्रदान किया जाएगा। गौरव योजना के अंतर्गत इस संशोधन को ऐतिहासिक माना जा रहा है।
आदिवासी उद्यमियों के लिए औद्योगिक भूमि आवंटन
नाशिक जिले के जांबुटके गांव में करीब 30 हेक्टेयर जमीन आदिवासी उद्यमियों के लिए आरक्षित की गई है। यहां एक औद्योगिक क्लस्टर स्थापित किया जाएगा जिससे आदिवासी समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार और राज्य को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
सार्वजनिक-निजी भागीदारी में ग्रोथ सेंटर को प्रोत्साहन
रायगढ़ जिले के पेन क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे पहले ग्रोथ सेंटर को स्टांप ड्यूटी में छूट दी गई है। यह प्रोजेक्ट राज्य के पहले बड़े सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल का उदाहरण होगा और इससे विदेशी निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।
मुंबई में लॉ यूनिवर्सिटी को जमीन हस्तांतरित
मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र में महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को जमीन हस्तांतरित की गई है। इसके लिए स्टांप ड्यूटी माफ की गई है। इससे विश्वविद्यालय को स्थायी भवन प्राप्त होगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
किसानों को कब तक पूरी करनी है बुवाई, मौसम विभाग ने घोषित की तारीख
हर गांव में स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित होंगे
केंद्र सरकार के Weather Information Network Data System प्रोजेक्ट के तहत राज्य हर ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे किसानों को सटीक मौसम जानकारी और वैज्ञानिक कृषि सलाह उपलब्ध होगी।
मुंबई मेट्रो परियोजनाओं को आर्थिक मदद
मुंबई मेट्रो के रूट 2A, 2B और 7 के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक और न्यू डेवलपमेंट बैंक से लिए गए ऋण की पुनर्भुगतान अवधि बढ़ा दी गई है। इससे इन मेट्रो परियोजनाओं के कार्य में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय कॉरिडोर को हरी झंडी
विरार से अलीबाग को जोड़ने वाली बहुउद्देशीय परिवहन कॉरिडोर परियोजना को “बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो” (Build, Operate and Transfer) मॉडल के तहत मंजूरी दी गई है। यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देगी।
प्रवासी भारतीयों के बच्चों को शिक्षा में सहूलियत
गैर-मान्यताप्राप्त निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में अब प्रवासी भारतीयों के बच्चों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए ‘प्रवेश एवं शुल्क नियमन अधिनियम 2015’ में संशोधन किया गया है।
10 big decisions of maharashtra cabinet ai policy in agriculture speeding up redevelopment of dharavi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMCUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
May 30, 2026 | 02:28 PMयवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
May 30, 2026 | 02:25 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













