IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया कटक की हार का बदला, मुल्लांपुर में टीम इंडिया को 51 रन से दी शिकस्त

SA beat IND in 2nd T20 2025: साउथ अफ्रीका ने भारत को मुल्लापुर में दूसरे टी20 के दौरान एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी है। इसके साथ ही 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो चुकी है।
मुल्लांपुर में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया
मुल्लांपुर में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs SA 2nd Match Report: मुंल्लापुर में भारत को साउथ अफ्रीका ने 51 रन से हराया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने भारत के सामने 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज किंटन डिकॉक उसकी जीत के हीरो रहे। वहीं, भारत की खराब गेंदबाजी उसकी हार का प्रमुख कारण रही।

क्विंटन डिकॉक की विस्फोटक पारी

दक्षिण अफ्रीका ने मुल्लांपुर में भारत के सामने 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके पीछे का प्रमुख कारण क्विंटन डिकॉक की विस्फोटक बल्लेबाजी थी। ओपनर क्विंटन डिकॉक ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक से चूक गए। उन्होंने 46 गेंदों पर 90 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिकॉक ने रीजा हेंड्रिक्स (8) के साथ 38 रन जोड़े।

क्विंटन डिकॉक ने इसके बाद कप्तान एडेन मार्करम (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में मार्करम को आउट किया, जबकि डिकॉक 16वें ओवर में रनआउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए, जिन्हें अक्षर पटेल ने 17वें ओवर में पवेलियन भेजा। अंतिम ओवरों में डेविड मिलर (20*) और डोनोवन फरेरा (30*) ने पांचवें विकेट के लिए 53 रन की तेज साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। मिलर ने दो चौके और एक छक्का लगाया, वहीं फरेरा ने एक चौका और तीन छक्के जड़े।

भारत की खराब गेंदबाजी

इस मैच में भारत की हार की बड़ी वजह गेंदबाज बने। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह सबसे महंगे साबित हुए। बुमराह ने अपने चार ओवर में 45 रन दे डाले, जबकि अर्शदीप ने 54 रन लुटाकर टीम पर दबाव बढ़ा दिया। विकेट की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती ने  2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट अपने नाम किया।

तिलक वर्मा के अलावा फ्लॉप रहे सभी बल्लेबाज

साउथ अफ्रीका के द्वारा 213 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने निराशाजन प्रदर्शन किया। सिर्फ तिलक वर्मा ने बेहतरीन अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 34 गेंदों में 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। तिलक के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने में नाकामयाब साबित हुए। खराब बल्लेबाजी भी टीम इंडिया की हार एक अन्य कारण बना।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com