- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Government Increased The Salary Of Electricity Company Employees
खुशखबरी! महाराष्ट्र सरकार ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी, देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के बिजली विभाग के कर्मचारियों के वेतन को लेकर एक अच्छी खबर आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल वेतन में 19 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।
- Written By: आकाश मसने

ऊर्जा विभाग की बैठक में मौजूद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के बिजली विभाग के कर्मचारियों के वेतन को लेकर एक अच्छी खबर आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल वेतन में 19 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।
ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाली महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल वेतन में 19 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की वृद्धि दी गई है।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ बैठक की। जहां विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतनवृद्धि की घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़
बंगाल-तमिलनाडु के नतीजों से महाराष्ट्र में खलबली! काम नहीं किया तो नपेंगे मंत्री, CM फडणवीस ने दी चेतावनी
बंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
ऊर्जा विभागाच्या कर्मचाऱ्यांसाठी मोठा निर्णय! ⚡️ ऊर्जा विभागाच्या वरिष्ठ अधिकाऱ्यांसोबत, कर्मचारी व अधिकाऱ्यांचे वेतन पुनर्निर्धारण करण्याबाबत, आज सह्याद्री अतिथीगृह, मुंबई येथे बैठक घेतली. यावेळी राज्य वीज निर्मिती कंपनी मर्यादित (महानिर्मिती), महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण… pic.twitter.com/0spB8Lu81z — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 7, 2024
तीनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी थे मौजूद
ऊर्जा विभाग के तत्वावधान में महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन के पुनर्निर्धारण के संबंध में एक बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्रा, महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डाॅ. पी अंबलगन, महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार तीनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
तकनीकी कर्मचारियों के भत्ते को 1000 रुपए किया
उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि तीनों बिजली कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल वेतन में 19 फीसदी और सभी भत्तों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी देने पर सहमति बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवीक्षा अवधि के लिए सहायकों को मिलने वाले भत्ते को 5000 रुपए बढ़ा दिया है और तकनीकी कर्मचारियों को मिलने वाले 500 रुपए भत्ते को बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया है।
Maharashtra government increased the salary of electricity company employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














