- Hindi News »
- World »
- India Un Envoy This Is Not Era Of War Parvathaneni Harish
‘जंग का युग नहीं…’ यूक्रेन युद्ध पर भारत का दुनिया को संदेश, ये है संघर्ष रोकने का एकमात्र रास्ता
India In UN: न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि स्थायी शांति स्थापित करने के लिए सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी और सच्ची प्रतिबद्धता अनिवार्य है।
- Written By: अमन उपाध्याय

पार्वथानेनी हरीश, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
UN India Statement: भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संदेश “यह जंग का युग नहीं है” को दोहराते हुए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि भारत यूक्रेन की मौजूदा स्थिति से बेहद चिंतित है।
निर्दोष नागरिकों की मौत किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और युद्ध के मैदान पर इसका हल नहीं निकलेगा। भारत का मानना है कि इस संघर्ष को रोकने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है, भले ही यह प्रक्रिया कठिन और लंबी क्यों न हो।
स्थायी शांति को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि स्थायी शांति तभी संभव है जब सभी पक्ष पूरी भागीदारी और सच्ची प्रतिबद्धता दिखाएं। भारत इस दिशा में हाल ही में हुए सकारात्मक घटनाक्रमों का स्वागत करता है। हमने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता का समर्थन किया और वहां हुई प्रगति की सराहना की। साथ ही, वाशिंगटन डीसी में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई चर्चाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के कूटनीतिक प्रयासों की भी प्रशंसा की।
सम्बंधित ख़बरें
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
वसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
हिजबुल्लाह: लेबनान में ईरान का सबसे शक्तिशाली प्रॉक्सी और उसकी खूनी जंग की पूरी कहानी
स्थायी शांति की दिशा में रास्ता
हरीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा हालात पर राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेतृत्व से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि ये राजनयिक कोशिशें यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और स्थायी शांति की दिशा में रास्ता खोल सकती हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि इस संघर्ष के दुष्प्रभाव पूरी दुनिया, खासकर वैश्विक दक्षिण (Global South) के देशों को झेलने पड़ रहे हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इन प्रभावों में बढ़ती ईंधन कीमतें भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- हर तरफ चीख-पुकार… 24 घंटे में तीसरी बार डोली धरती, अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव
यूक्रेन जंग का अंत होना सभी के हित में
उन्होंने आगे कहा कि भारत की राय में यह जरूरी है कि इन देशों की आवाज सुनी जाए और उनकी वास्तविक चिंताओं का समाधान हो। भारत का रुख हमेशा जन-केंद्रित रहा है। यही कारण है कि यूक्रेन को मानवीय मदद देने के साथ-साथ भारत ग्लोबल साउथ और पड़ोसी देशों को आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध करा रहा है, जो इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
अंत में उन्होंने दोहराया कि यूक्रेन संघर्ष का जल्द से जल्द अंत होना सभी के हित में है। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं “यह युद्ध का युग नहीं है।” भारत हर संभव राजनयिक प्रयासों का समर्थन करने को तैयार है ताकि इस संघर्ष को शीघ्र समाप्त किया जा सके।
India un envoy this is not era of war parvathaneni harish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM











