जालना मनपा की नई प्रभाग रचना पर मचा हंगामा, अब 61 नहीं 65 नगरसेवक जीतकर आएंगे

जालना महानगर पालिका प्रशासन ने 3 सितंबर की रात को प्रभाग संरचना को सार्वजनिक किया है। साथ ही आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर का समय नागरिकों को दिया गया है।
जालना महानगर पालिका
जालना महानगर पालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Jalna News In Hindi: चुनावी प्रक्रिया में अहम कदम उठाते हुए जालना महानगर पालिका प्रशासन ने 3 सितंबर की रात प्रारूप प्रभाग रचना सार्वजनिक कर दी। नागरिकों से आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है।

आपत्तियों पर सुनवाई के बाद ही अंतिम प्रभाग रचना घोषित होगी। इस बार के चुनाव में मनपा के 16 प्रभागों से 65 नगरसेवक निर्वाचित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर प्रशासन ने गूगल मैप के आधार पर यह प्रारूप तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से चुनाव आयोग के समक्ष पेश किया था।

आयोग की मंजूरी के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि नागरिक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकें, नए प्रारूप में प्रभाग क्रमांक 1 से 16 तक बनाए गए हैं। प्रभाग क्रमांक 1 में 5 नगरसेवक चुने जाएंगे, जबकि शेष 15 प्रभागों में 4-4 नगरसेवक निर्वाचित होंगे। इस तरह कुल संख्या 61 से बढ़कर 65 हो जाएगी।

प्रभाग क्रमांक 1 में 5 नगरसेवक चुने जाएंगे : प्रभागवार विवरण के अनुसार, प्रभाग क्रमांक 1 में ढवलेश्वर, संभाजीनगर, गायत्रीनगर और जीजामाता कॉलोनी शामिल हैं।

आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर तक का समय निर्धारित

जहां से 5 नगरसेवक चुने जाएंगे, प्रभाग क्रमांक 2 2 में हनुमान घाट, लालबाग, कन्हैया नगर और पॉवरलूम क्षेत्र शामिल है। प्रभाग क्रमांक 3 में प्रीतिसुधाजी नगर, टेलीकॉम कालोनी, कानडी बस्ती और सुवर्णकार नगर आते है। वहीं, प्रभाग क्रमांक 4 में राम नगर, भीमनगर, गांधी नगर और आरेफ कॉलनी शामिल है। इन सभी प्रभागों से 4-4 नगरसेवक चुने जाएंगे, इसी तरह, प्रभाग क्रमांक 5 में छत्रपति शिवाजी महाराज सर्कल, जेईएस कॉलेज, एसआरपीएफ परिसर और राम नगर पुलिस कॉलोनी आती है, प्रभाग क्रमांक 6 में नल गली, सराफा बाजार क्षेत्र, भगत नगर और जिंदल मार्केट शामिल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com