- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Jalgaon Eidgah Ekta Sangathan Demand Justice Police Action
जलगांव ईदगाह में ‘इंसाफ की ईदी’ की मांग, संगठन ने पुलिस से की लंबित मामलों पर कार्रवाई की अपील
Jalgaon Eidgah Protest: जलगांव में ईदगाह मैदान पर जिला एकता संगठन ने लंबित मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन ने तांबापुर दुष्कर्म मामले सहित अन्य घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल

Jalgaon District Police ( Source: Social Media )
Jalgaon District Police: जलगांव ईद के मौके पर ईदगाह मैदान में जहां मुबारकबाद का दौर चल रहा था, वहीं जलगांव जिला एकता संगठन ने इंसाफ की ईदी की मांग उठाकर पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा।
संगठन ने लंबित मामलों में कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इंद की शुभकामनाएं देने पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. महेश्वर रेड्डी, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते और एसडीपीओ नितीन गंगावणे का संगठन के पदाधिकारियों ने शाल देकर स्वागत किया। इसके बाद संगठन ने तुरंत विभिन्न मामलों को उठाते हुए कार्रवाई की मांग रखी।
संगठन ने तांबापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले (क्र.102/26) में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए,बताया गया कि पीड़िता ने अदालत में चार आरोपियों के नाम बताए, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा मास्टर कॉलोनी के कुरेशी मोहल्ला में हुई दुखद घटना में भी एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
उल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
Ulhasnagar News: उल्हासनगर मनपा की महासभा में भाजपा के पार्षदों ने किया बहिष्कार, महागठबंधन के भीतर दरार
महाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
20 साल पुराना विवाद खत्म! सांसद नरेश म्हस्के की बैठक में बड़ा फैसला; जानें किन स्टेशनों की सुधरेगी सूरत?
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
संगठन का कहना है कि एक पक्ष के युवकों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों पर मामला तक दर्ज नहीं किया गया।
इन सभी मुद्दों को लेकर संगठन ने ईदगाह मैदान में ही पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। एसपी नै तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर, कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:-किसानों के लिए बड़ा कदम, महाराष्ट्र की मंडियों को मिलेगा एडीबी का सहयोग; APMC आधुनिकीकरण को गति
संगठन के फारूक शेख ने चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपियों पर समान कार्रवाई नहीं हुई, तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा और उच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग का रुख किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि न्याय का भी प्रतीक है, और बिना इंसाफ के त्योहार अधूरा है।
Jalgaon eidgah ekta sangathan demand justice police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMउल्हासनगर में पुलिस में शिकायत के बाद महिला पर बेरहमी से हमला, बाल काटकर चप्पलों की माला पहनाई
May 15, 2026 | 10:39 PMUlhasnagar News: उल्हासनगर मनपा की महासभा में भाजपा के पार्षदों ने किया बहिष्कार, महागठबंधन के भीतर दरार
May 15, 2026 | 10:27 PM‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात
May 15, 2026 | 10:22 PMखत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत
May 15, 2026 | 10:15 PMमहाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
May 15, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM











