सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई

Twisha Sharma: ट्विशा के परिवार वालों ने उनकी मौत के लिए उनके पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को खुद ही संज्ञान में लिया और 25 मई को सुनवाई के लिए लिस्ट किया है।
bhojshala case hindu side file caveat in supreme court
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Supreme Court on Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला अपने हाथ में ले लिया है। ट्विशा के परिवार वालों ने उनकी मौत के लिए उनके पति और भोपाल में रहने वाले ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले को खुद ही संज्ञान में लिया और 25 मई को सुनवाई के लिए लिस्ट किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा, इस बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लिया स्वतः संज्ञान?

मध्य प्रदेश में ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में यह भी आरोप लग रहे हैं कि न्यायपालिका के दखल की वजह से मामले की जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। सीजेआई (⁠CJI) सूर्य कांत का मानना है कि इन आरोपों के कारण न्यायपालिका की छवि खराब हो रही है। ⁠ऐसे में चीफ जस्टिस का मानना है कि मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए। ⁠जो कि निष्पक्ष तरीके से इस मामले में गहन छानबीन करके तह तक पहुंचे। इसलिए CJI ने केस को स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज करने और सोमवार को सुनवाई के लिए लिस्ट करने के निर्देश दे दिए हैं।

पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली से भोपाल पहुंचेगी टीम

इधर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने रविवार को दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने AIIMS दिल्ली के निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने की अनुमति दी थी।

AIIMS दिल्ली के फोरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने निदेशक की मंजूरी के बाद चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया है। यही टीम ट्विशा शर्मा का सेकेंड पोस्टमॉर्टम करेगी। मेडिकल बोर्ड की टीम अत्याधुनिक फोरेंसिक उपकरणों के साथ रविवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से रवाना होगी और देर रात तक भोपाल पहुंचने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com