-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sambhajinagar Municipal Commissioner Action On Drain Encroachments Sewage
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
- Written By: गोरक्ष पोफली
Chhatrapati Sambhajinagar News: आयुक्त अमोल येडगे ने नालों पर बने निर्माणों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने और सीधे सीवेज छोड़ने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त अमोल येडगे (सोर्स: फाइल फोटो)
Action On Drain Encroachments: छत्रपति संभाजीनगर शहर के मुख्य नालों पर अनुमति लेकर बनाए गए भवनों के कारण नालों की सफाई में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है । इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने ऐसे भवनों पर अतिरिक्त कर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं । साथ ही नालों में सीधे सीवेज छोड़ने वाले नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए हैं ।
मुख्य नालों का किया निरीक्षण
आयुक्त अमोल येडगे ने शनिवार की सुबह को शहर के प्रमुख नालों का दौरा कर सफाई कार्यों की समीक्षा की । निरीक्षण की शुरुआत कबाड़ीपुरा क्षेत्र से हुई । इसके बाद बारूदगर नाला, संभाजीपेठ तथा रोपलेकर चौक क्षेत्र के मुख्य नालों का निरीक्षण कर सफाई, अतिक्रमण और जल निकासी व्यवस्था की जानकारी ली गई ।
नालों पर निर्माण से बढ़ रही परेशानी
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर मुख्य नालों के ऊपर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आई । अधिकारियों ने बताया कि इन भवनों को पूर्व में अनुमति दी गई थी, लेकिन आयुक्त ने कहा कि ऐसे निर्माणों के कारण नालों की सफाई प्रभावित हो रही है । भवनों के नीचे कचरा जमा होने से सफाई कार्य पूरी क्षमता से नहीं हो पाता और बारिश के समय जल निकासी बाधित होकर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है । इसी कारण ऐसे भवनों पर अतिरिक्त कर लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं ।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार
रविवार को भी वर्किंग डे की तरह चलेंगी ट्रेनें; मुंबई लोकल का NEET छात्रों को बड़ा तोहफा, नहीं होगा मेगा ब्लॉक
नासिक में Sinhastha Kumbh Mela की तैयारी को लेकर MLA सीमा हिरे ने घाट निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों को मिली Y+ सुरक्षा; सड़कों पर उग्र शिवसैनिकों के बीच ऑपरेशन टाइगर का आखिरी दौर
सीधे सीवेज छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई क्षेत्रों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीवेज लाइनें सीधे नालों में छोड़ी जा रही हैं । इससे नालों का पानी दूषित हो रहा है, दुर्गंध फैल रही है तथा नालों की जल वहन क्षमता कम हो रही है । भारी वर्षा के समय नालों के ओवरफ्लो होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
आयुक्त अमोल येडगे ने संबंधित नागरिकों को नोटिस जारी कर उनकी सीवेज लाइनें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने के निर्देश दिए हैं । इसके लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के नाले केवल वर्षा जल निकासी के लिए हैं और उनमें गंदा पानी छोड़ना पर्यावरण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है ।
यह भी पढ़ें: डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
स्वास्थ्य केंद्र और पाइपलाइन का भी लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कबाड़ीपुरा स्थित छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया और वहां की सुविधाओं का जायजा लिया । रोपलेकर चौक क्षेत्र में जमीन के ऊपर पड़ी पानी की पाइपलाइन को देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार से वीडियो कॉल पर संपर्क किया और पाइपलाइन को तुरंत जमीन के नीचे डालने के निर्देश दिए ।
लापरवाही पर सख्त चेतावनी
आयुक्त अमोल येडगे ने चेतावनी दी कि बारिश पूर्व तैयारियों, नालों की सफाई, अतिक्रमण नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस दौरान शहर अभियंता संजय कोंबडे, वार्ड अभियंता काजी जावेद, किरण तमनर तथा जनसंपर्क अधिकारी तौसीफ अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
Sambhajinagar municipal commissioner action on drain encroachments sewage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 6 महीने में 73 हजार शिकायतों का समाधान, MoCA की नई व्यवस्था हुई कारगर
Jun 18, 2026 | 06:36 PM‘RSS प्रमुख को भारी सुरक्षा और दीदी का अपमान’, ममता की सुरक्षा हटाने पर राज्य में बवाल, BJP ने किया पलटवार
Jun 18, 2026 | 06:26 PMपुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार
Jun 18, 2026 | 06:25 PMक्या कहता है दल-बदल कानून, क्या सच में शिवसेना UBT के बागी सांसदों के लिए खड़ी होगी कोई बड़ी मुश्किल?
Jun 18, 2026 | 06:24 PMSBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jun 18, 2026 | 06:21 PMसीएम योगी के अयोध्या दौरे से पहले बदला प्रोटोकॉल, चंपत राय नहीं बल्कि उनके प्रतिनिधि होंगे शामिल
Jun 18, 2026 | 06:20 PM12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ ट्रैक्टर से देश भ्रमण पर निकले रॉकी, पहुंचे महाकाल की नगरी उज्जैन
Jun 18, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













