-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Online Work Of 547 Villages Of The District Stalled Computer Operators Work Stopped Agitation
जिले की 547 ग्रापं का ऑनलाईन कामकाज ठप, कम्प्युटर परिचालकों का काम बंद आंदोलन
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. ग्रापं में कार्यरत कम्प्युटर परिचालकों ने बकाया मानधन और मानधन निकालने के लिए लागू की 1 से 33 नमूने की शर्त तत्काल रद्द करें इस मांग को लेकर जिले के 586 कम्प्युटर परिचालकों ने गत 4 अप्रैल से काम बंद आंदोलन शुरू किया है. इन कम्प्युटर परिचालकों की मांगे मंजूर नहीं होने से पिछले 5 दिनों से जिले की 547 ग्रापं के कामकाज पुर्णत: ठप हो गए है.
महाराष्ट्र शासन के ग्राम विकास व माहिती तंत्रज्ञान विभाग के माध्यम से सन 2011 से संग्राम कम्प्युटरीकृत ग्रामीण महाराष्ट्र व वर्तमान में आपकी सरकार सेवा केंद्र इस प्रकल्प में जिले की सभी ग्रापं, पंस व जिप स्तर पर कम्प्युटर परिचालक के रूप में जिले में 586 कर्मचारी मानधन पर कार्यरत है.
इन कम्प्युटर परिचालकों के माध्यम से सभी प्रकार की डिजिटल सेवा पूर्ति करने, जमा खर्च का रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज करने, ग्रामसभा, मासिक सभा के ऑनलाइन और ऑफलाईन काम कम्प्युटर परिचालक करते है. लेकिन इन कम्प्युटर परिचालकों को पिछले 4 माह से मानधन नहीं मिला है. इसी में कंपनी ने अब उनके मानधन निकालने के लिए कुछ शर्त लाद दी है.जिसमें 1 से 33 नमूने अपडेट होने पर ही मानधन निकालने की भूमिका कंपनी ने रखी है.
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
गोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
गोंदिया में मेमू ट्रेन से महिला को धक्का देकर हत्या, CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी का खौफनाक चेहरा
जिससे इन कम्प्युटर परिचालकों पर भूखों मरने की नौबत आ गई है. इसमें भी अधिकांश ग्रापं में 1 से 33 नमूनों का डाटा ही नहीं है. वहीं कुछ ग्रापं में यह डाटा अपूर्ण है. जिससे वह ऑनलाइन कैसे करें ऐसा सवाल कम्प्युटर परिचालकों के समक्ष निर्माण हो गया है. जिससे कंपनी यह शर्त रद्द करें. इस मांग के लिए जिले के 586 कम्प्युटर परिचालकों ने काम बंद आंदोलन शुरू किया है. कंपनी ने इस शर्त को रद्द नहीं किया तो आंदोलन अधिक तीव्र किया जाएगा. ऐसा संकेत संगठन के अध्यक्ष जीतेंद्र साखरे, जिला सचिव प्रमोद गौतम, उपाध्यक्ष टोलीराम नेलकर ने दिया है.
आंदोलन से विद्यार्थियों को परेशानी
ग्रापं अंतर्गत सभी प्रकार के प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन दिए जाते है. लेकिन कम्प्युटर परिचालकों के पिछले 5 दिनों से आंदोलन शुरू होने से विद्यार्थी तथा ग्रामीणों को प्रमाणपत्र नहीं मिलने से उनके काम प्रभावित हो गए है.
सोमवार से राज्य भर में आंदोलन
महाराष्ट्र की ग्रापं में 27 हजार कम्प्युटर परिचालक कार्यरत है. कंपनी ने कम्प्युटर परिचालकों की मांग मान्य नहीं की तो सोमवार से संपूर्ण राज्य के कम्प्युटर परिचालक आंदोलन में शामिल होगे. ऐसा भी संकेत दिया गया है.
Online work of 547 villages of the district stalled computer operators work stopped agitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: 18 जुलाई को UCC बिल की तैयारी, रोजगार और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े फैसलों को मंजूरी
Jul 14, 2026 | 02:57 PM‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी
Jul 14, 2026 | 02:56 PMमुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना: 92 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करने पर अकोला एनसीपी का विरोध
Jul 14, 2026 | 02:53 PMआगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
Jul 14, 2026 | 02:52 PMमुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
Jul 14, 2026 | 02:51 PMमां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
Jul 14, 2026 | 02:50 PMयवतमाल: खेत में बोया हुतुतु, बीज निकला फुस्स! मारेगांव में सोयाबीन किसानों से बड़ा धोखा, जांच की मांग
Jul 14, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














