-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Sadak Arjuni Electricity Protest Mahavitaran Gondia
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
- Written By: आंचल लोखंडे
Mahavitaran Sadak Arjuni: गोंदिया के सड़क अर्जुनी में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों और ग्रामीणों ने महावितरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

किसानों का प्रदर्शन- एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sadak Arjuni Electricity Problem: गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के ब्राम्हणी- खड़की, मोगरा, राजगुड़ा और खड़की परिसर के किसानों और ग्रामीणों ने लगातार बिजली जाने और कम वोल्टेज की समस्या के खिलाफ 13 जुलाई को शाम 4 बजे महावितरण कार्यालय, सड़क अर्जुनी पर विरोध प्रदर्शन किया और उप कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि खेती के पंपों को ठीक से बिजली न मिलने से फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है।
घरेलू बिजली सप्लाई में बार-बार रुकावट आने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कत आ रही है, और तुरंत बिजली सप्लाई ठीक करने और वोल्टेज बढ़ाने की मांग की गई, इस दौरान कृष्ण ठलाल, लेखलाल टेकाम, चंद्रकुमार बहेकार, शामराव वट्टी, विकास खोटेले, रमेश इड़पाचे, अरुण लेंदे, किशोर कोरे, नितेश छोटे, टीकाराम चुटे समेत पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, ब्राम्हणी खड़की, मोगरा, राजगुड़ा और खड़की परिसर के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
8 दिन में राहत का महावितरण का आश्वासन
ब्राम्हणी-खड़की ग्राम पंचायत के उप सरपंच विकास तुलसीदास खोटेले ने भी ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान अभियंता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगले सात से आठ दिनों तक महावितरण के साथ सहयोग करें। गुरुवार-शुक्रवार तक काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है और उसके बाद बिजली सप्लाई और भी आसान हो जाएगी। ऐसा विश्वास दिलाया। महावितरण के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए संयम बरतने का फैसला किया है और तय समय में काम पूरा न होने पर ग्रामीणों ने कड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
ये भी पढ़े: गोंदिया में धान के बीज अंकुरित न होने पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड ने रोकी बिक्री
8 दिनों के बाद मिलेगी राहत, काम शुरू
इस अवसर पर महावितरण के उप कार्यकारी अभियंता रवींद्र नालवडे ने ग्रामीणों को बताया कि कोहमारा में शुरू बिजली उप केंद्र की कैपेसिटी बढ़ाने का काम अंतिम चरण में है और इसके पूरा होने के बाद परिसर में लो वोल्टेज और बार-बार बिजली जाने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इस काम को पूरा होने में 7 से 8 दिन लगेंगे और एक विशेष टेक्निकल टीम बुधवार से काम शुरू करेगी।
Sadak arjuni electricity protest mahavitaran gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
Aug 08, 2026 | 10:28 PMHP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
Aug 08, 2026 | 10:26 PMX ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
Aug 08, 2026 | 10:19 PMछत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
Aug 08, 2026 | 10:15 PMEkadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM













