-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Lock Upp 2 Shilpa Shinde Mimics Shivangi Joshi Viral Virgin Comment Controversy
‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी
- Written By: यति सिंह
Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे द्वारा शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी को लेकर की गई तीखी मिमिक्री ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde Shivangi Joshi Lock Upp 2: ओटीटी के फेमस रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी तकरार और खींचतान होना बेहद आम बात है। लेकिन कई बार मनोरंजन के चक्कर में मर्यादा की सीमाएं इस कदर लांघ दी जाती हैं कि वह दर्शकों के बीच बहस का बड़ा मुद्दा बन जाती हैं। इन दिनों एक पॉपुलर ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
शो के हाल ही के एपिसोड का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा मिलकर टीवी की चहेती बहू शिवांगी जोशी का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। इस वाकये के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है।
कैमरे के सामने आखिर शिल्पा शिंदे ने ऐसा क्या कह दिया
‘लॉक अप -2’ के अंदर अचानक माहौल तब गर्मा गया जब शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा एक जगह बैठकर आपस में कुछ फुसफुसाने लगीं। कुछ ही देर में शिल्पा ने शिवांगी जोशी के बोलने के लहजे और हाव-भाव की नकल उतारना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
उन्होंने ताने मारने के अंदाज में शिवांगी की मिमिक्री करते हुए कहा कि उनके पास छिपाने के लिए कोई राज ही नहीं है और वह बहुत मासूम बनती हैं। इसके आगे शिल्पा ने बेहद पर्सनल टिप्पणी करते हुए कहा कि वह शादी से पहले कुछ नहीं करेंगी क्योंकि वह पूरी तरह वर्जिन हैं। इस बातचीत के दौरान पास बैठी श्रेया कालरा भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाईं।
बातचीत के इस पूरे विवाद के पीछे का असली सच क्या है
यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब शिल्पा और श्रेया ने थोड़ी दूरी पर खड़े शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को आपस में गंभीर बातचीत करते हुए देखा। उन दोनों को साथ देखकर शिल्पा के मन में शरारत सूझी और उन्होंने उनकी बातचीत को आधार बनाकर यह पूरा ड्रामा रच दिया।
वीडियो में श्रेया कालरा भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने हर्षद चोपड़ा का अंदाज अपनाते हुए एक्टिंग शुरू कर दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि जब यह सब ड्रामा चल रहा था, तब शिवांगी जोशी ने इस पर कोई तीखा रिएक्शन नहीं दिया और गरिमा बनाए रखी।
पुरानी अनबन और शिल्पा के रवैये पर भड़के फैंस
‘लॉक अप 2’ में कोई पहली बार नहीं है जब शिल्पा शिंदे का बर्ताव शिवांगी जोशी को लेकर इतना रूखा या आक्रामक नजर आया हो। इससे पहले भी शो के एक टास्क के दौरान जब शिल्पा को कंट्रोलर की जिम्मेदारी मिली थी, तब उन्होंने शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बातचीत करने का सख्त फरमान सुनाया था।
‘लॉक अप -2’ में उस वक्त भी दर्शकों ने शिल्पा के इस रवैये को बेहद अनुचित और पक्षपातपूर्ण करार दिया था। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शिल्पा शिंदे को उनकी इस प्राइवेय और अमर्यादित टिप्पणी के लिए जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
‘लॉक अप -2 ‘ के फॉर्मेट पर आधारित यह शो अपने पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले तीखे झगड़ों और ड्रामे की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार के सीजन में राम कपूर, धीरज धूपर, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी जैसे बड़े और जाने-माने सितारे बंद हैं।
Lock upp 2 shilpa shinde mimics shivangi joshi viral virgin comment controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी
Jul 14, 2026 | 02:56 PMमुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना: 92 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करने पर अकोला एनसीपी का विरोध
Jul 14, 2026 | 02:53 PMआगरा कैंट विवाद: DRM कार्यालय पर स्टेशन मास्टरों का प्रदर्शन, RPF कर्मियों की गिरफ्तारी-बर्खास्तगी की मांग
Jul 14, 2026 | 02:52 PMमुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
Jul 14, 2026 | 02:51 PMमां को चाहिए इंसाफ, केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी कोई लिखा भावुक पत्र- और कुछ नहीं सिर्फ न्याय चाहिए
Jul 14, 2026 | 02:50 PMयवतमाल: खेत में बोया हुतुतु, बीज निकला फुस्स! मारेगांव में सोयाबीन किसानों से बड़ा धोखा, जांच की मांग
Jul 14, 2026 | 02:46 PMFIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
Jul 14, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM














