Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना

Ravanwadi ZP School: गोंदिया के रावणवाड़ी जिला परिषद स्कूल में छात्रों के बैठने के लिए बेंच नहीं होने पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शाला व्यवस्थापन समिति ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर धरना दिया।
ravanwadi zp school bench shortage gondia protest
रावणवाड़ी जिप स्कूल एआय जनरेटेड प्रतिकात्मक फोटो-(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gondia Zilla Parishad School: रावणवाड़ी जिला परिषद स्कूल में सभी सुविधा उपलब्ध हो इसलिए प्रति वर्ष लाखों रु। खर्च किए जाते है। जिला परिषद स्कूल रावणवाड़ी में शिक्षा का पाठ पढ़ने आ रहे छात्रों के लिए बैढने की सुविधा नहीं होने से छात्रों, अभिभावक, शाला व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारियों ने 13 जुलाई को ग्राम पंचायत कार्यालय पर धरना देकर अपनी मांग रखी। जिप स्कूल रावणवाड़ी में कक्षा 1 से 7वीं तक कक्षाएं लगती है।

सैकड़ों छात्रों को बैढने के लिए कक्षा में बेंच नहीं है। शाला व्यवस्थापन समिति गत तीन महीने से छात्रों के लिए बैढने की सुविधा की मांग कर रहे थे लेकिन शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायत के पदाधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। 13 जुलाई को सभी छात्रों, अभिभावक और शाला व्यवस्थापन समिति के सदस्यों ने ग्राम पंचायत पर धरना दिया और स्कूल के छात्रों की विभिन्न समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की।

रावणवाड़ी जिला परिषद स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

बताया गया कि रावणवाड़ी की जिप शाला 110 वर्ष पुरानी है और कक्षा 1से 7 वीं तक पट संख्या से ज्यादा छात्र है। इस के बावजुद शिक्षा विभाग गोंदिया और ग्रापं के पदाधिकारी छात्रों की अनदेखी कर रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी अतुल टी। गुदडे ने आश्वासन दिया कि जिप स्कूल के छात्रों को दस दिनों के भीतर बैठने के लिए बेंच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्राम पंचायत के पदाधिकारी 4 महीने से बने रहे लापरवाही

शाला व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष तिलक प्रसाद भगत ने कहा कि जिप स्कूल में छात्रों को बैठने के लिए 50 से 60 बेंच उपलब्ध करने के लिए कई बार निवेदन दिया गया लेकिन गतं चार महीने से ग्रापं पदाधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं थे। जिस वजह से 13 जुलाई को स्कूल के छात्रों, अभिभावक और शाला व्यवस्थापन समिति के पदाधिकारियों ने धरना आंदोलन कर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com