- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Mmc Naxal Committee Seeks Time Till 15 Feb 2026 For Surrender
अमित शाह का वादा होगा पूरा! 15 फरवरी 2026 तक हथियार डालेंगे सभी नक्सली, 3 राज्यों को लिखा पत्र
Naxal Surrender: भूपति-रुपेश समेत सैकड़ों नक्सलियों के आत्मसमर्पण और हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन कमजोर पड़ा है। एमएमसी समिति ने 15 फरवरी 2026 तक आत्मसमर्पण की मोहलत मांगी है।
- Written By: आकाश मसने

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Naxal-Free India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई मौकों पर कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उनका यह वादा पूरा होता दिखाई दे रहे है। हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सलियों में खौफ पैदा हो गया है।
खूंखार नक्सल नेता भूपति और रुपेश के सैकड़ों साथियों के साथ आत्मसमर्पण तथा 7 दिन पहले हुई मुठभेड़ में टॉप नक्सली कमांडर हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सलियों में दहशत है।
तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
इसी बीच नक्सलियों की महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमएमसी) समिति ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आत्मसमर्पण के लिए 15 फरवरी 2026 तक की समयसीमा देने का अनुरोध किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
किशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
जमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
‘एमएमसी’ के प्रवक्ता अनंत ने यह प्रेस नोट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की नक्सल-मुक्त भारत की डेडलाइन में अब केवल चार महीने शेष हैं। इसलिए सुरक्षा बलों की नक्सल-विरोधी मोहीम और तेज हो गई है।
बसवराजू और हिडमा सहित कई टॉप कमांडर मारे गए
पिछले एक वर्ष में सुरक्षा कार्रवाई में 350 से अधिक नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें महासचिव बसवराजू और हिडमा सहित छह केंद्रीय समिति सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा भूपति और रुपेश जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी सैकड़ों साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है।
इससे पहले शांति वार्ता और संघर्षविराम को लेकर नक्सल संगठन दो गुटों में विभाजित हो चुके थे। मगर हिडमा की मौत के बाद शेष नेता भयभीत हैं और जल्द ही वे भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं, ऐसी चर्चाएं तेज हैं।
यह भी पढ़ें:- मैं राजनीति को करियर की तरह…संसद से दूरी पर धर्मेंद्र का खुला जवाब, जानें क्या बोले थे एक्टर
इसी बीच नक्सलियों की ‘एमएमसी’ विशेष विभागीय समिति ने एक पत्रक जारी करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संबोधित कर 15 फरवरी 2026 तक समय देने का आग्रह किया है।
भूपति और चंद्रन्ना जैसे नेताओं ने हथियार डाले
समिति का कहना है कि “भूपति और चंद्रन्ना जैसे बड़े नेताओं ने हथियार डाल दिए हैं, इसलिए हमारे पास भी आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। लेकिन समिति के कुछ सदस्य भूमिगत हैं, उन्हें निर्णय की जानकारी देने में समय लगेगा। इसलिए हमें 15 फरवरी तक की मोहलत दी जाए।
इस अवधि में हम किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं करेंगे और ‘पीएलजीए सप्ताह’ भी नहीं मनाएंगे।”अब तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का निर्णय क्या होगा, इस ओर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है।
Mmc naxal committee seeks time till 15 feb 2026 for surrender
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMआचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
Apr 11, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM










