-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- New Ai Gadgets Create A Stir Prices Start At Rs 699
कम बजट में धमाका, AI+ के नए गैजेट्स ने मचाई हलचल, 699 रुपये से शुरू कीमत
- Written By: सिमरन सिंह
Budget Friendly AI Gadgets: AI+ ने अपने नए गैजेट्स की पूरी रेंज पेश कर दी है, जिसमें पॉड्स, स्मार्टवॉच और एक दमदार स्मार्टफोन शामिल है। खास बात यह है कि कंपनी ने ऐसा 2-इन-1 प्रोडक्ट भी उतारा है।

AI+ (Source. aiplusstore.com)
Ai+ Smartwatch Launch: भारतीय बाजार में किफायती टेक्नोलॉजी की तलाश कर रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। AI+ ने अपने नए गैजेट्स की पूरी रेंज पेश कर दी है, जिसमें पॉड्स, स्मार्टवॉच और एक दमदार स्मार्टफोन शामिल है। खास बात यह है कि कंपनी ने ऐसा 2-इन-1 प्रोडक्ट भी उतारा है, जो स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स दोनों का काम एक साथ करता है।
Nova Pods लाइनअप: जेब पर हल्का, फीचर्स में भारी
- AI+ ने Nova Pods सीरीज के तहत तीन मॉडल लॉन्च किए हैं Go, Pro और Clips।
- Nova Pods Go की कीमत मात्र 699 रुपये रखी गई है, जो लोअर मिडिल क्लास उपभोक्ताओं के लिए बेहद आकर्षक है।
- Nova Pods Pro 1,999 रुपये में उपलब्ध है।
- वहीं Nova Pods Clip की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है।
कम कीमत में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने का दावा करने वाली यह सीरीज छात्रों और युवाओं को ध्यान में रखकर पेश की गई है।
तीन नई स्मार्टवॉच भी लॉन्च
AI+ ने अपने पोर्टफोलियो में तीन स्मार्टवॉच Active, Wearbuds और KidS4G को शामिल किया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Wearbuds की हो रही है, क्योंकि इसमें TWS ईयरबड्स को रखने की खास जगह दी गई है। यानी अब अलग से ईयरबड्स केस रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Wearbuds: स्मार्टवॉच और TWS का अनोखा संगम
Wearbuds असल में एक 2-इन-1 डिवाइस है। यह स्मार्टवॉच के साथ-साथ TWS ईयरबड्स का कॉम्बिनेशन है। खासियत यह है कि स्मार्टवॉच खुद ही चार्जिंग केस का काम करती है, जिसमें ईयरबड्स सुरक्षित रखे जा सकते हैं। इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 2GB का म्यूजिक स्टोरेज दिया गया है, जिससे यूजर बिना फोन के भी गाने सुन सकते हैं। Wearbuds में रियल टाइम हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा इसमें ChatGPT और AI लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है, जो इसे अन्य डिवाइसेज़ से अलग बनाता है।
ये भी पढ़े: अब बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सख्ती, Apple का नया नियम बदलेगा App डाउनलोड का तरीका
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टरों की कमी होगी दूर! मेडिकल शिक्षा के विस्तार की 10 बड़ी बातें तस्वीरों में
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
2 मार्च को लॉन्च होगा AI+ Pulse 2
AI+ ने अपने नए स्मार्टफोन Pulse 2 को 2 मार्च को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फोन में 50MP का AI डुअल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ AI+ की यह नई रेंज उन उपभोक्ताओं के लिए खास साबित हो सकती है, जो बजट में बेहतरीन टेक्नोलॉजी चाहते हैं।
New ai gadgets create a stir prices start at rs 699
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सरकार ब्रिटिश राज जैसी हो गई’… आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:00 PMInnova और Carens की बढ़ेगी टेंशन! Mahindra-MG ला रहा हैं धाकड़ 7 सीटर SUVs, देखें क्या है खास
Jul 18, 2026 | 01:57 PMट्रेन में लड़कियों से गंदी हरकत पड़ी भारी, युवती ने शोहदे को पहनाई चूड़ियां, लगाई लिपस्टिक और मंगवाई माफी
Jul 18, 2026 | 01:56 PMनीट पेपर लीक: सोनम वांगचुक के अनशन का 20वां दिन, बिगड़ते स्वास्थ्य पर नागपुर में भड़के संजय राऊत
Jul 18, 2026 | 01:55 PMFIFA: वर्ल्ड कप फाइनल से पहले स्पेन को राहत, कोच ने लमीन यामाल की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
Jul 18, 2026 | 01:54 PMअमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टला, डंपर से टकराई गाड़ी, छह श्रद्धालु घायल
Jul 18, 2026 | 01:53 PMअभिजीत दीपके ने थामी लाल किताब, देश के हर जिले में की जंतर-मंतर बनाने की अपील, बोले- संसद मार्च तो होकर रहेगा
Jul 18, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

‘बिना नोटिस मंदिर नहीं टूटने देंगे’… DDA की कार्रवाई के खिलाफ प्रियदर्शनी विहार में जोरदार प्रदर्शन-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:45 PM
‘मुझे कुछ याद आ गया…’ बोरीवली स्टेशन पर रोते शख्स की कहानी ने इंटरनेट को किया भावुक-VIDEO
Jul 18, 2026 | 01:31 PM
सफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PM
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM














