होली पर यात्रियों के लिए कोंकण रेलवे की विशेष ट्रेनें, मडगांव-एलटीटी स्पेशल शुरू

Konkan Railway Holi Special Train 2026: होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए कोंकण रेलवे ने मडगांव-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और चिपलून-दिवा मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।
Holi Special Trains 2026
होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Holi Special Train By Konkan Railway: होली के अवसर पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट मिले इसके लिए कोंकण रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

विशेष ट्रेनें शुरू होने से कोंकण क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए कोंकण रेलवे ने बताया है कि ट्रेन संख्या 01004 मडगांव जंक्शन लोकमान्य तिलक (टी) स्पेशल 01 मार्च 2026 (रविवार) और 08 मार्च 2026 (रविवार) को मडगांव जंक्शन से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन अगले दिन 06:20 बजे लोकमान्य तिलक (टी) पहुंचेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 01003 लोकमान्य तिलक (टी)- मडगांव जंक्शन स्पेशल 2 मार्च 2026 (सोमवार) और 9 सितंबर 2026 (सोमवार) को लोकमान्य तिलक (टी) से सुबह 8:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 10:40 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेनों का यहां होगा ठहराव

यह ट्रेनें करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कंकावली, वैभववाड रोड, राजापुर रोड, विलावडे, अडावली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलून, खेड, मानगाव, रोहा, पेन, पनवेल और ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी।

चिपलून- दिवा- चिपलून मेमू अनारक्षित विशेष ट्रेन

कोंकण रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01160 चिपलुन - दिवा मेमु अनारक्षित विशेष ट्रेन 01 मार्च 2026 से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे चिपलुन से रवाना होगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 11:10 बजे दिवा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01159 दिवा - चिपलुन एमईएमयू अनारक्षित विशेष ट्रेन 01 मार्च 2026 से 08 मार्च 2026 तक प्रतिदिन 23:25 बजे दिवा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 06:30 बजे चिपलुन पहुंचेगी। बताया गया कि यह ट्रेन अंजनी, खेड़, कलंबनी बुद्रुक, दीवानखावटी, विन्हेरे, करंजडी, सपे वामने, वीर, गोरेगांव रोड, मानगांव, इंदापुर, कोलाड, रोहा, नागोठाणे, कासु, पेन, जिते, आप्टा, सोमातने, पनवेल, कलंबोली, तलोजा पंचंद और निलाजे स्टेशनों पर रुकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com