- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gutkha Ban Action Fda Commissioner Tukaram Mundhe Effect Gadchiroli
गुटखा-तंबाकू पर सख्ती का असर! कार्रवाई के डर से गड़चिरोली में बंद रहे पानठेले
- Written By: अनन्या तिवारी
Illegal Tobacco Trade अन्न व औषध प्रशासन की सख्ती और प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी का असर गड़चिरोली में दिखने लगा है। डर के माहौल में कई पानठेला संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखी

प्रतीकात्मक फोटो (Source: Social media)
Gadchiroli Pan Shops Closed : महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का असर अब गड़चिरोली जिले में भी साफ दिखने लगा है। अन्न व औषध प्रशासन विभाग के नए आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा राज्यभर में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद सोमवार को शहर के कई पानठेले बंद नजर आए। कार्रवाई की आशंका के चलते कई संचालकों ने अपनी दुकानें ही नहीं खोली।
तुकाराम मुंढे के आयुक्त पद संभालने के बाद विभाग ने खाद्य सुरक्षा और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री को लेकर जांच और कार्रवाई का अभियान तेज कर दिया है। होटलों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के साथ-साथ गुटखा और सुगंधित तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी का असर गड़चिरोली जिले में भी देखने को मिला।
खर्रा कारोबार पर बढ़ा दबाव
जिले में लंबे समय से बाहरी राज्यों से तस्करी कर लाए जाने वाले सुगंधित तंबाकू से बने ‘खर्रा’ की बड़े पैमाने पर बिक्री होती रही है। प्रतिबंध के बावजूद कई पानठेलों पर इसकी खुलेआम बिक्री जारी थी। हालांकि दी गई चेतावनी के बाद सोमवार को शहर समेत जिले के कई इलाकों में पानठेले बंद रहे, जिससे खर्रा और तंबाकू उत्पादों के नियमित सेवन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के गोलीबार चौक पर मनपा का ‘बुल्डोजर एक्शन’; अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़
साहब आने वाले हैं… IAS तुकाराम मुंढे का खौफ! सिर्फ आने की अफवाह से मिनटों में बंद हो गए बड़े बाजार
लॉन्च से पहले विवादों में घिरी ‘देवा भाऊ टैक्सी योजना’; मुंबई बैंक के पैसे के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप
भीमाशंकर मंदिर के कपाट 5 महीने बाद खुले; बिना ऑनलाइन पास के 800 श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा
तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में ‘मुक्तिपथ’ अभियान भी लगातार सक्रिय है। अभियान के तहत पानठेला संचालकों के खिलाफ जुर्माने और अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद सुगंधित तंबाकू का अवैध कारोबार पूरी तरह नहीं थम पाया है। लेकिन अब अन्न व औषध प्रशासन की सख्ती ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें : गड़चिरोली: कोंढाला गांव के विकास कार्याें को देखने पहुंची अमरावती कमिटी, चिकित्सा सुविधाओं का भी लिया जायजा
सावली की कार्रवाई के बाद हड़कंप
हाल ही में गड़चिरोली से सटे सावली क्षेत्र में स्थानीय अपराध शाखा (LCB) और अन्न सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली तंबाकू बनाने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ किया था। जांच में यह भी सामने आया कि कारखाने को कच्चा माल गड़चिरोली से पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में जिले के कुछ लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
इसी कार्रवाई और राज्यभर में बढ़ती सख्ती के बीच गड़चिरोली के पानठेला संचालकों ने फिलहाल सतर्क रुख अपनाया है। सोमवार को शहर में बंद पड़े पानठेले इस बात का संकेत दे रहे थे कि प्रशासन की चेतावनी का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है।
Gutkha ban action fda commissioner tukaram mundhe effect gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
JEE Advanced में बड़ा बदलाव! PCM की जगह अब सिर्फ एप्टीट्यूट टेस्ट, IIT छात्रों पर होगा ट्रायल
Jun 16, 2026 | 04:21 PMगुटखा-तंबाकू पर सख्ती का असर! कार्रवाई के डर से गड़चिरोली में बंद रहे पानठेले
Jun 16, 2026 | 04:21 PMनागपुर के गोलीबार चौक पर मनपा का ‘बुल्डोजर एक्शन’; अतिक्रमणकारियों में मची भगदड़
Jun 16, 2026 | 04:21 PMMP के सरकारी स्कूलों में कछुआ चाल: आधा सत्र बीतने के बाद दिसंबर तक मिल पाएगी 55 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म
Jun 16, 2026 | 04:18 PMNCR Planning Board Meeting: दिल्ली-NCR का दायरा कम करने वाला प्रस्ताव खारिज, चार ‘नमो सिटी’ होगी विकसित
Jun 16, 2026 | 04:17 PMसाहब आने वाले हैं… IAS तुकाराम मुंढे का खौफ! सिर्फ आने की अफवाह से मिनटों में बंद हो गए बड़े बाजार
Jun 16, 2026 | 04:16 PMMaa Dhumavati : मां धूमावती का रहस्यमयी स्वरूप, क्यों नहीं करतीं सुहागिन महिलाएं उनकी पूजा
Jun 16, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM












