-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Major Change In Jee Advanced New Model For Iit Entrance Exam
JEE Advanced में बड़ा बदलाव! PCM की जगह अब सिर्फ एप्टीट्यूट टेस्ट, IIT छात्रों पर होगा ट्रायल
- Written By: दिव्या सिंह
JEE Advanced New Pattern: जेईई एडवांस्ड के पैटर्न में बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जुलाई में सभी 23 IITs में बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को नए पैटर्न से जेईई एडवांस्ड देना होगा।

परीक्षा की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स (सोर्स- AI)
JEE Advanced Pattern Change: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced के स्वरूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। IITs की नियामक संस्था IIT काउंसिल के स्तर पर परीक्षा को अधिक कौशल-आधारित बनाने की दिशा में काम चल रहा है। प्रस्तावित बदलाव के तहत JEE Advanced में पारंपरिक फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) आधारित प्रश्नों की जगह एप्टीट्यूड आधारित सवाल पूछे जा सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड के मौजूदा पैटर्न की बात करें तो अभी दो पेपर होते हैं. मसलन, जेईई मेन के शीर्ष 2.5 लाख कैंडिडेट्स को ही एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलता है। एडवांस्ड में इन कैंडिडेट्स को दो पेपर देने होते हैं। इन दोनों पेपरों में 360 नंबरों के सवाल पूछे जाते हैं, जो फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) पर आधारित होते हैं।
PCM की जगह एप्टीट्यूट के पूछे जाएंगे सवाल
जेईई एडवांस्ड के नए पैटर्न में PCM की जगह एप्टीट्यूट के सवाल पूछे जाएंगे। जुलाई में सभी 23 IITs में जेईई एडवांस्ड के नए पैटर्न का ट्रायल होगा। इस ट्रायल में IITs में नया एडमिशन लेने वाले फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। ट्रायल में ये देखा जाएगा कि आखिर स्टूडेंट्स एप्टीट्यूड सवालों को कितना हल कर पाते हैं। साथ ही ट्रायल में स्टूडेंट्स की तार्किक क्षमता, गणितीय कौशल, और समस्या-समाधान की क्षमता को परखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अस्थायी प्रभार, पृथ्वीराज चव्हाण बोले- यह सिर्फ कामचलाऊ व्यवस्था
बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला
कमेटी गठित, अब तक दो बार बदल चुका है पैटर्न
जेईई एडवांस्ड के पैटर्न में बदलाव करने के लिए कमेटी गठित की गई। IIT कानपुर के प्रोफेसर मानिंद अग्रवाल की अध्यक्षता में ये कमेटी काम कर रही है। ये कमेटी अब तक दो बार जेईई एडवांस्ड के पैटर्न में बदलाव की सिफारिश कर चुकी है। पहली सिफारिश में जेईई एडवांस्ड में PCM के साथ एप्टीट्यूट के सवाल पूछे जाने थे। वहीं, अब PCM की जगह सिर्फ एप्टीट्यूट के सवाल पूछे जाने वाले पैटर्न की सिफारिश है, जिसका ट्रायल जुलाई में प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: आवेदन 23 अप्रैल से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस और एग्जाम डेट
इसके साथ ही कमेटी जेईई मेन की तर्ज पर साल में दो बार जेईई एडवांस्ड आयोजित कराने की योजना पर भी काम कर रही है। अभी तक साल में एक ही बार जेईई एडवांस आयोजित होता है।
Major change in jee advanced new model for iit entrance exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
Aug 08, 2026 | 02:32 PMदेवाभाऊ ने दी किसानों को 5,029 करोड़, सिबिल स्कोर की शर्त भी हटाई, 562.90 करोड़ की दूसरी किश्त भी जारी
Aug 08, 2026 | 02:30 PMVIP ड्यूटी के बहाने मंदिर में एंट्री, फिर चढ़ावे पर हाथ साफ! बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 02:30 PMइंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
Aug 08, 2026 | 02:26 PMगोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
Aug 08, 2026 | 02:23 PMKaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
Aug 08, 2026 | 02:21 PMमुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
Aug 08, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














