- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Government School Uniform Delay Millions Children Will Receive Uniforms By December
MP के सरकारी स्कूलों में कछुआ चाल: आधा सत्र बीतने के बाद दिसंबर तक मिल पाएगी 55 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
MP Education News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मुफ्त यूनिफॉर्म वितरण में भारी देरी, टेंडर प्रक्रिया के फेर में फंसा 55 लाख बच्चों का ड्रेस प्रोजेक्ट, दिसंबर तक उम्मीद।

कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Government School Uniform Delay: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज तो हो चुका है, लेकिन पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए इस साल भी समय पर स्कूल ड्रेस मिलना मुहाल नजर आ रहा है।
कैबिनेट स्तर पर स्कूली बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म देने की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बावजूद, जमीनी स्तर पर सुस्त प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण अब यह साफ हो चुका है कि आधा सत्र बीत जाने के बाद यानी दिसंबर तक ही बच्चों के हाथों में यूनिफॉर्म पहुंच सकेगी। प्रदेश के करीब 55 लाख विद्यार्थियों से जुड़े इस बड़े प्रोजेक्ट की निगरानी का जिम्मा राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) के पास है, जबकि निविदा (टेंडर) की पूरी जिम्मेदारी पाठ्यपुस्तक निगम को सौंपी गई है।
टेंडर प्रक्रिया में लगेंगे 4 महीने
पाठ्यपुस्तक निगम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल यूनिफॉर्म सप्लाई के लिए निविदा का प्रारूप (ड्राफ्ट) तैयार किया जा रहा है। इस प्रारूप को ही अंतिम रूप देकर जारी करने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा। इसके बाद खुली निविदा के जरिए कंपनियों का चयन करने, दरें तय करने और कपड़ों के निर्माण व सप्लाई में 3 से 4 महीने का अतिरिक्त समय लगना तय है। खुद विभागीय अफसर भी मान रहे हैं कि दिसंबर से पहले बच्चों तक ड्रेस पहुंचाना संभव नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत; पूर्व पत्नियों पर आरोप
MP: चयनित संगीत शिक्षकों को बड़ी राहत, DPI ने जारी की पात्र-अपात्र सूची, 18 जून से भर सकेंगे स्कूल विकल्प
खंडवा में 35 किलोमीटर का परेशान कर देने वाला सफर, गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क; NSUI ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, कई केंद्रीय जेलों के अधीक्षक बदले, 20 डिप्टी जेलरों के भी तबादले
इन 5 बड़े नीतिगत फैसलों पर असमंजस बरकरार
यूनिफॉर्म वितरण की राह में केवल टेंडर की देरी ही रोड़ा नहीं है, बल्कि सरकार स्तर पर अभी कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले होने बाकी हैं।
- वितरण का मॉडल: क्या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जिला स्तर पर विकेंद्रीकृत व्यवस्था के तहत कपड़े बंटवाएंगे या फिर भोपाल मुख्यालय से सीधे ब्लॉकों में केंद्रीकृत सप्लाई होगी?
- साइज का संकट: बच्चों के कपड़ों की सही नाप लेने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी या फिर रेडीमेड साइज चार्ट के भरोसे काम होगा?
- बजट पर सस्पेंस: बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रति विद्यार्थी दो जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए अंतिम स्वीकृत बजट राशि की सटीक घोषणा होना अभी बाकी है।
- रंग और पैटर्न: क्या इस सत्र से स्कूल यूनिफॉर्म के पारंपरिक रंग और डिजाइन में कोई बदलाव किया जा रहा है या पुराना प्रारूप ही रहेगा, इस पर अंतिम मंजूरी लंबित है।
- कोई डेडलाइन नहीं: इन सभी उलझनों के बीच बच्चों तक ड्रेस पहुंचने की कोई आधिकारिक अंतिम तिथि (डेडलाइन) जारी नहीं की गई है।
10 साल में बदले कई प्रयोग, पर समय पर कभी नहीं मिली ड्रेस
अगर पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो सरकार ने यूनिफॉर्म बांटने के कई तरीके (मॉडल) बदले, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। हर साल सत्र शुरू होने के 4 से 5 महीने बाद ही बच्चों को ड्रेस नसीब हुई सत्र 2016-17 से 2018-19 शाला प्रबंधन समितियों (SMC) को जिम्मेदारी दी गई, जिन्होंने स्थानीय दर्जियों से कपड़े सिलवाकर बांटे।
यह भी पढ़ें: BJP नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत; पूर्व पत्नियों पर आरोप
फिर बाद में सत्र 2019-20 सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों (SHGS) को काम सौंप दिया। सत्र 2020-21 और 2021-22 यानी कोविड काल के दौरान कपड़ों के बजाय सीधे छात्र या अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी (डीबीटी) के जरिए नकद राशि भेजी गई। सत्र 2022-23 से 2024-25: सरकार ने दोबारा महिला स्व-सहायता समूहों पर भरोसा जताया, लेकिन हर बार वितरण में भारी देरी हुई।
Mp government school uniform delay millions children will receive uniforms by december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP के सरकारी स्कूलों में कछुआ चाल: आधा सत्र बीतने के बाद दिसंबर तक मिल पाएगी 55 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म
Jun 16, 2026 | 04:18 PMNCR Planning Board Meeting: दिल्ली-NCR का दायरा कम करने वाला प्रस्ताव खारिज, चार ‘नमो सिटी’ होगी विकसित
Jun 16, 2026 | 04:17 PMसाहब आने वाले हैं… IAS तुकाराम मुंढे का खौफ! सिर्फ आने की अफवाह से मिनटों में बंद हो गए बड़े बाजार
Jun 16, 2026 | 04:16 PMMaa Dhumavati : मां धूमावती का रहस्यमयी स्वरूप, क्यों नहीं करतीं सुहागिन महिलाएं उनकी पूजा
Jun 16, 2026 | 04:15 PMBJP नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत; पूर्व पत्नियों पर आरोप
Jun 16, 2026 | 04:07 PMWho is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
Jun 16, 2026 | 04:02 PMलॉन्च से पहले विवादों में घिरी ‘देवा भाऊ टैक्सी योजना’; मुंबई बैंक के पैसे के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप
Jun 16, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM













